टॉप न्यूज़बदायूं

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को पंख, एसबीआई ने बांटे 7.51 करोड़ के ऋण”

मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना के तहत युवाओं को पंख, एसबीआई ने बांटे 7.51 करोड़ के ऋण”

 

बदायूं। उत्तर प्रदेश के युवाओं को आत्मनिर्भर बनाने और स्वरोजगार से जोड़ने के उद्देश्य से बुधवार को कलेक्ट्रेट स्थित अटल बिहारी बाजपेई सभागार में ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी विकास अभियान’ के अंतर्गत एक वृहद ऋण वितरण शिविर का आयोजन किया गया। भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय कार्यालय द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाधिकारी द्वारा की गई।

कार्यकम का शुभारंभ अपर जिलाधिकारी द्वारा दीप प्रज्वलित कर की गई। इस अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय प्रबंधक राकेश्वर प्रसाद ने उपस्थित युवाओं का मार्गदर्शन किया। उन्होंने ऋण की उपयोगिता और समय से पुनर्भुगतान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बैंक किस प्रकार युवाओं के सपनों को साकार करने में सहयोगी बन रहा है।

7.51 करोड़ की बड़ी सौगात स्टेट बैंक द्वारा आयोजित इस एक दिवसीय विशेष शिविर में कुल 7.51 करोड़ (सात करोड़ इक्यावन लाख) रुपये के ऋण स्वीकृत किए गए। जिलाधिकारी ने स्वयं अपने हाथों से लाभार्थियों को स्वीकृति पत्र वितरित किए। योजना का मुख्य लक्ष्य युवाओं को केवल नौकरी खोजने वाला नहीं, बल्कि नौकरी देने वाला (उद्यमी) बनाना है, ताकि भारतीय अर्थव्यवस्था के विकास में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

प्रमुख उपस्थिति:

कार्यक्रम के दौरान श्री नवल किशोर अग्रवाल (मुख्य प्रबंधक ऋण व एनपीए, पुष्पेंद्र सिंह (मुख्य प्रबंधक, राजेंद्र प्रसाद मुख्य प्रबंधक बिसौली और कौशल किशोर जिला समन्वयक, सहित बैंक का समस्त स्टाफ और सैकड़ों की संख्या में लाभार्थी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!