टॉप न्यूज़बदायूंव्यापार

बदायूं में किसना का भव्य आगाज़, 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ

बदायूं में किसना का भव्य आगाज़, 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम का शुभारंभ

बदायूं। देश के प्रतिष्ठित ज्वेलरी ब्रांड Kisna Diamond and Gold Jewellery ने उत्तर प्रदेश के बदायूं में अपने 29वें एक्सक्लूसिव शोरूम का भव्य शुभारंभ किया। इस अवसर पर हरी कृष्णा ग्रुप के संस्थापक एवं प्रबंध निदेशक Ghanshyam Dholakia और बदायूं विधायक Mahesh Chandra Gupta विशेष रूप से मौजूद रहे। नए शोरूम के उद्घाटन के साथ किसना ने प्रदेश में अपनी मजबूत रिटेल उपस्थिति को और विस्तार दिया है।

लॉन्च अवसर पर ग्राहकों के लिए कई आकर्षक ऑफर्स की घोषणा की गई। डायमंड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 75 प्रतिशत तक की छूट तथा मंगल्यम कलेक्शन की गोल्ड ज्वेलरी के मेकिंग चार्ज पर 50 प्रतिशत तक की छूट दी जा रही है। वहीं लॉन्च डे पर नेचुरल डायमंड ज्वेलरी खरीदने वाले ग्राहकों को अतिरिक्त 5 प्रतिशत विशेष छूट का लाभ भी मिलेगा।

कंपनी ने ओल्ड गोल्ड एक्सचेंज ऑफर भी पेश किया है, जिसके तहत किसी भी ज्वेलर से खरीदे गए पुराने सोने पर 0 प्रतिशत कटौती की सुविधा मिलेगी। इससे ग्राहक अपने पुराने आभूषणों को बेहतर मूल्य पर नए डायमंड और गोल्ड ज्वेलरी डिजाइनों में बदल सकेंगे।

 

इस मौके पर Ghanshyam Dholakia ने कहा कि उत्तर प्रदेश कंपनी के लिए बेहद महत्वपूर्ण और संभावनाओं से भरा बाजार है। उन्होंने कहा कि “हर घर किसना” के विजन को आगे बढ़ाते हुए कंपनी देश के हर परिवार तक नेचुरल डायमंड ज्वेलरी पहुंचाने के उद्देश्य से लगातार विस्तार कर रही है।

 

वहीं किसना डायमंड एंड गोल्ड ज्वेलरी के सीईओ Parag Shah ने कहा कि बदायूं के ग्राहकों को अब आधुनिक डिज़ाइन, प्रीमियम क्वालिटी और भरोसेमंद कारीगरी के साथ शानदार ज्वेलरी शॉपिंग अनुभव मिलेगा। उन्होंने बताया कि शोरूम में त्योहारों, दैनिक उपयोग, सॉलिटेयर और हल्के वजन की डायमंड एवं गोल्ड ज्वेलरी की विस्तृत रेंज उपलब्ध है।

 

किसना के एक्सक्लूसिव ब्रांड आउटलेट पार्टनर्स Anmol Gupta एवं Anupam Jimmy ने कहा कि किसना जैसे भरोसेमंद और गुणवत्ता आधारित ब्रांड के साथ जुड़ना उनके लिए गर्व की बात है। उन्हें विश्वास है कि बदायूं के ग्राहक ब्रांड की उत्कृष्ट कारीगरी और विविध उत्पादों को पसंद करेंगे।

 

सामाजिक जिम्मेदारी निभाते हुए कंपनी ने उद्घाटन अवसर पर जरूरतमंद लोगों के लिए भोजन वितरण अभियान चलाया। इसके साथ ही स्वच्छ भारत अभियान के तहत स्वच्छता अभियान और रक्तदान शिविर का भी आयोजन किया गया।

 

साल 2005 में शुरू हुआ Kisna Diamond and Gold Jewellery वर्तमान में देशभर में 153 से अधिक एक्सक्लूसिव शोरूम और 1500 से अधिक शॉप-इन-शॉप आउटलेट्स के जरिए अपनी मजबूत पहचान बना चुका है। ब्रांड के सभी उत्पाद 100 प्रतिशत IGI प्रमाणित एवं BIS हॉलमार्क युक्त हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!