क्राइमबदायूं

फर्जी बैनामा कांड में बड़ी कार्रवाई! 6 माह बाद मुख्य आरोपी नरेश पाल गिरफ्तार, 

फर्जी बैनामा कांड में बड़ी कार्रवाई! 6 माह बाद मुख्य आरोपी नरेश पाल गिरफ्तार, 

बदायूं। जनपद के अलापुर थाना क्षेत्र के कस्बा अलापुर निवासी स्वर्गीय प्रकाश चन्द्र की जमीन के फर्जी बैनामा मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मामले के मुख्य आरोपी नरेश पाल को दातागंज पुलिस ने अलापुर पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए बुधवार देर रात करीब 11 बजे अलापुर क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर स्वर्गीय प्रकाश चन्द्र की जमीन का बैनामा कराया था। आरोप है कि फर्जी बैनामा कराने के बाद आरोपी पक्ष लगातार प्रकाश चन्द्र को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहा था। परिजनों के अनुसार लगातार तनाव और मानसिक उत्पीड़न के चलते प्रकाश चन्द्र की हार्ट अटैक से मृत्यु हो गई।

मामले ने उस समय गंभीर मोड़ ले लिया जब मृतक के भाई ने न्याय की मांग को लेकर स्वर्गीय प्रकाश चन्द्र की अस्थियां लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के समक्ष गुहार लगाई। इसके बाद पुलिस प्रशासन हरकत में आया और मामले की गहन जांच शुरू की गई।

जांच के दौरान फर्जी आधार कार्ड, अन्य दस्तावेजों तथा फिंगरप्रिंट से जुड़े साक्ष्यों की बारीकी से जांच की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी अभियान शुरू किया, जिसके तहत मुख्य आरोपी नरेश पाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!