बदायूंलोकल न्यूज़
निर्जला एकादशी पर शेखूपुर चौकी पुलिस ने किया शर्बत वितरण
निर्जला एकादशी पर शेखूपुर चौकी पुलिस ने किया शर्बत वितरण

बदायूं। निर्जला एकादशी के पावन पर्व पर थाना सिविल लाइन क्षेत्र की शेखूपुर चौकी पुलिस द्वारा राहगीरों को शर्बत वितरित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों ने शर्बत ग्रहण कर राहत महसूस की।
चौकी प्रभारी नीरज कुमार के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में राहगीरों को शीतल शर्बत पिलाकर जनसेवा का संदेश दिया गया। चौकी प्रभारी ने कहा कि धार्मिक पर्वों पर सेवा कार्य समाज में आपसी सद्भाव और मानवता की भावना को मजबूत करते हैं।
इस अवसर पर कांस्टेबल सतेंद्र कुमार, प्रदीप कुमार, हेड कांस्टेबल सुधीर कुमार, कांस्टेबल पुष्कर मावी तथा कुलदीप कुमार सहित अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे। स्थानीय लोगों ने पुलिस के इस सराहनीय प्रयास की प्रशंसा की।



