बदायूं

उच्च न्यायालय के निर्देश पर बदायूं में चला निराश्रितों के पुनर्वास का विशेष अभियान

उच्च न्यायालय के निर्देश पर बदायूं में चला निराश्रितों के पुनर्वास का विशेष अभियान

बदायूं। माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद के निर्देशों के अनुपालन में मंगलवार को जनपद बदायूं में निराश्रित बच्चों, महिलाओं एवं बुजुर्गों के पुनर्वास के लिए विशेष रेस्क्यू अभियान चलाया गया। यह अभियान जनहित याचिका (पीआईएल) संख्या 571/2024 ज्योति राजपूत बनाम उत्तर प्रदेश राज्य व अन्य के तहत पारित आदेशों के अनुपालन में संचालित किया गया।

जिलाधिकारी एवं जिला प्रोबेशन अधिकारी के निर्देशन में गठित जिला स्तरीय समिति, जिसमें चाइल्ड हेल्पलाइन, वन स्टॉप सेंटर तथा थाना कोतवाली पुलिस की टीम शामिल रही, ने शहर के विभिन्न सार्वजनिक एवं संवेदनशील स्थानों जैसे लालपुल तिराहा, बालाजी मंदिर नौसेरा और मथुरिया चौक सहित अन्य क्षेत्रों में रेस्क्यू अभियान चलाकर निराश्रित एवं असहाय व्यक्तियों का चिन्हांकन किया।

 

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि समाज के अंतिम पायदान पर खड़े निराश्रित, अस्वस्थ एवं बेसहारा बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा उनका पुनर्वास प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि यदि कहीं कोई बच्चा, महिला या बुजुर्ग लावारिस अथवा अत्यंत दयनीय स्थिति में दिखाई दे तो इसकी सूचना तत्काल महिला कल्याण विभाग या टोल फ्री नंबर 112, 181 अथवा 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन) पर दें।

 

उन्होंने बताया कि जनपद में इस प्रकार के रेस्क्यू एवं औचक चेकिंग अभियान आगे भी लगातार जारी रहेंगे। अभियान के दौरान प्रतीक्षा मिश्रा, उपनिरीक्षक कंचनलता, चाइल्ड हेल्पलाइन के मुन्तजिम, सुनील कुमार तथा महिला आरक्षी इंदु पवार सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!