बदायूंलोकल न्यूज़

58 स्कूली वाहनों की जांच, 1 स्कूल वाहन व 5 ओवरलोड माल वाहन सीज

सेफ फ्यूचर अभियान में परिवहन विभाग का एक्शन

58 स्कूली वाहनों की जांच, 1 स्कूल वाहन व 5 ओवरलोड माल वाहन सीज

 

सेफ फ्यूचर अभियान में परिवहन विभाग का एक्शन

रोहिलखण्ड प्रभात ब्यूरो 

बदायूं। उत्तर प्रदेश शासन एवं जिलाधिकारी के निर्देश पर 1 से 15 जुलाई तक चलाए जा रहे ‘सेफ फ्यूचर अभियान’ के तहत परिवहन विभाग ने बुधवार को जनपद में व्यापक जांच अभियान चलाया।

अभियान के दौरान परिवहन विभाग की टीमों ने विभिन्न स्कूल परिसरों में खड़े 58 स्कूली वाहनों का निरीक्षण किया। वहीं प्रवर्तन दलों ने सड़क पर 25 वाहनों की सघन जांच की। जांच के दौरान एक स्कूली वाहन बिना बीमा एवं बिना प्रदूषण प्रमाणपत्र के संचालित मिलता पाया गया, जिसे तत्काल सीज कर दिया गया।

सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) हरिओम एवं यात्री/मालकर अधिकारी अभिनव चौधरी के नेतृत्व में ओवरलोड वाहनों के विरुद्ध भी विशेष अभियान चलाया गया। कार्रवाई के दौरान 5 ओवरलोड माल वाहनों को थाना कादरचौक एवं परिवहन कार्यालय बदायूं में सीज किया गया।

इस कार्रवाई के तहत कुल 1.50 लाख रुपये का प्रशमन शुल्क सरकारी खाते में जमा कराया गया। परिवहन विभाग ने बताया कि 15 जुलाई तक चलने वाले सेफ फ्यूचर अभियान के दौरान स्कूली वाहनों की फिटनेस, परमिट, बीमा एवं अन्य आवश्यक दस्तावेजों की लगातार जांच की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!