
मानवता की मिसाल: कैंसर पीड़ित पिता की लाड़ली के हाथ पीले करेगी ‘किसान यूनियन और ग्रामीणों की टीम

बदायूं। उझानी ब्लाक क्षेत्र के गांव सिरसौली में 7 मई को इंसानियत की एक नई इबारत लिखी जाएगी। यहां एक ओर गरीबी और बीमारी का दोहरा प्रहार है, तो दूसरी ओर ‘किसान यूनियन टिकैत’ और एकजुट हुई ग्रामीणों की टीम काम कर रही हैं गांव के होरीलाल इस समय कैंसर जैसी घातक बीमारी से जूझ रहे हैं और उनकी आर्थिक स्थिति अत्यंत नाजुक है। घर में कोई कमाने वाला नहीं है और दुखों का पहाड़ तब और टूट पड़ा जब उनके बड़े भाई राम भरोसे लाल का 15 दिन पहले निधन हो गया। आर्थिक तंगी के कारण बेटी की शादी को लेकर परिवार पूरी तरह टूट चुका था।
किसान यूनियन टिकैत की सेना ने थामी जिम्मेदारी:
इस संकट की परिस्थिति में किसान नेता राजेश कुमार सक्सेना देवदूत बनकर सामने आए। उन्होंने किसान यूनियन टिकैत की ओर से पीड़ित होरीलाल व उनकी पत्नी को भरोसा दिलाया कि अब उनकी बेटी की शादी की जिम्मेदारी पूरी टीम की है। राजेश कुमार सक्सेना ने व्यक्तिगत रूप से सभी मेहमानों और बारातियों के भोजन की व्यवस्था का जिम्मा लिया है।
लाड़ली की शादी के लिए समाज के उठे हाथ:
पूर्व फौजी रमेश पाल सिंह ने टेंट की व्यवस्था संभाली है, वहीं गांव के ही पूरनलाल कुशवाहा और युवा सौरभ दुबे ने दहेज व अन्य आवश्यक सामग्री जुटाने की जिम्मेदारी ली है।प्रशासनिक अमला और विधायक होंगे शामिल किसान नेता ने इस विवाह के लिए एडीएम प्रशासन, सिटी मजिस्ट्रेट और एसडीएम सदर को सादर आमंत्रित किया है। साथ ही जिलाधिकारी को भी इस पुनीत कार्य से अवगत कराया जाएगा।
बिल्सी विधायक हरीश शाक्य कर्मठ जनप्रिय व्यक्तित्व” के धनी लोकप्रिय और कार्यकुशलता और सरलता के लिए जानने वाले लाड़ली की शादी में किसान नेताओं की टीम का उत्साहवर्धन करने के लिए 7 मई को गांव सिरसौली पहुंचेंगे।
मदद की अपील: गांव सिरसौली 7 मई को दुल्हन की तरह सजाया जाएगा। जो भी संस्थाएं या व्यक्ति इस ऐतिहासिक कार्य में अपना योगदान देना चाहते हैं, वह इस मोबाइल नंबर +918868893422 पर संपर्क कर मदद का हाथ आगे बढ़ा सकते हैं। यह शादी सिसौली के इतिहास में सेवा और एकजुटता की एक मिसाल बनेगी।




