भारत स्वाभिमान न्यास ने धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

भारत स्वाभिमान न्यास ने धूमधाम से मनाया गुरु पूर्णिमा पर्व

चार अगस्त को जड़ी-बूटी दिवस मनाने का लिया संकल्प
बदायूं। गुरु पूर्णिमा का पावन पर्व अत्यंत श्रद्धा और उल्लास के साथ शहर के ऑडिटोरियम हॉल में मनाया गया। जिसमें भारत स्वाभिमान न्यास, पतंजलि योग समिति, पतंजलि किसान सेवा समिति और पतंजलि सोशल मीडिया संगठन के संयुक्त तत्वावधान में कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ संपन्न हुए भव्य हवन-यज्ञ से हुआ। इसमें जनपद के भारी संख्या में उपस्थित भाई-बहनों ने आहुतियां डालकर विश्व कल्याण की कामना की। इस दौरान संगठन के विस्तार और उसकी आगामी रणनीतियों पर भी विस्तृत चर्चा की गई।मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित राज्य कार्यकारिणी सदस्य सचिन यशोधन ने आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि आगामी 4 अगस्त को परम श्रद्धेय आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिवस को ‘जड़ी-बूटी दिवस’ के रूप में भव्य रूप से मनाया जाएगा। इस अवसर पर जनपद में बड़े पैमाने पर औषधीय और पर्यावरण अनुकूल पेड़-पौधे लगाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।कार्यक्रम के विशेष सत्र में भारत स्वाभिमान के जिला कोषाध्यक्ष एवं योग गुरु गिरधारी सिंह राठौड़ का गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सभी साधकों ने अंग वस्त्र, वस्त्र, पेन और फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया। अपने संबोधन में गिरधारी सिंह राठौड़ ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सब मिलकर परम पूज्य स्वामी रामदेव जी के योगमय भारत के सपने को साकार करेंगे और जनपद के घर-घर तक योग की अलख जगाएंगे।कार्यक्रम का कुशल संचालन भारत स्वाभिमान के जिला प्रभारी उपदेश सिंह एडवोकेट ने किया। इस अवसर पर युवा भारत के जिला प्रभारी अनूप कुमार, पतंजलि सोशल मीडिया प्रभारी आशीष सिंह, पतंजलि किसान सेवा समिति के पदाधिकारी, महिला पतंजलि योग समिति की जिला प्रभारी, सह-प्रभारी, स्थानीय योग शिक्षक और भारी संख्या में योग साधक आवेश पाल सिंह, संजीव, राजवीर सिंह यादव एडवोकेट, योगेंद्र पाल एडवोकेट, मदन पाल, केसी पाल, भगवान स्वरूप गुप्ता, भीमसेन सागर, त्रिवेंद्र, लवली चौहान, अनुपमा सिंह, सचिन भारद्वाज, संजीव चौहान, शिशुपाल सिंह, अवधेश कुमार, ऋषिपाल सिंह, विनीत पटेल, रविंदर शर्मा, सत्य प्रकाश, गिरीश चंद्र, राजवीर सिंह, दिनेश यादव, सुरेश पाल सिंह, मदनलाल पाल, अशोक कुमार, सोनू पटेल, नीलम सक्सेना, प्रवेश चौहान, रेनू गुप्ता, शांति देवी, स्वर्णलता, उषा पाल, अखिलेश एवं सुनीता गुप्ता आदि उपस्थित रहे।




