क्राइमबदायूंहेल्थ

निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, छत से पथराव का वीडियो वायरल

निजी अस्पताल में मरीज की मौत पर हंगामा, छत से पथराव का वीडियो वायरल

बदायूं। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के इंदिरा चौक स्थित रामा हॉस्पिटल में बुधवार रात एक मरीज की मौत के बाद परिजनों ने जमकर हंगामा किया। चार दिन पहले हुए विवाद के बाद यह अस्पताल में दोबारा बवाल की घटना हो गई है। सूचना पर सीओ सिटी समेत तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

थाना सिविल लाइन के गांव उपरैला निवासी राजवीर लोधी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उपचार के दौरान उनकी मृत्यु हो गई। परिजनों का आरोपी की डॉक्टरों की लापरवाही से इलाज के दौरान मरीज के सिर में कीड़े पड़ गए थे जिसकी वजह से मौत हुई है। आक्रोशित परिजनों ने डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के मुख्य गेट पर शव रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। परिजन रोते-बिलखते हुए अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग पर अड़ गए। हंगामा बढ़ते देख मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई और बवाल का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।सूचना पर सीओ सिटी मय पुलिस पहुंचे करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत और समझा-बुझाकर परिजनों को शांत कराया। इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।

पुलिस मामले की जांच कर रही है।

 

छत से ईंट-पत्थर फेंकने का वीडियो वायरल

 

हंगामे के दौरान एक चौंकाने वाला वीडियो भी सामने आया है, जिसमें अस्पताल की छत से नीचे खड़ी भीड़ पर कथित तौर पर अस्पताल की दूसरी मंजिल से ईंट-पत्थर फेंके जा रहे हैं। इस घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और माहौल बेहद तनावपूर्ण हो गया।

 

भारी पुलिस बल तैनात, स्थिति में नियंत्रण घटना की सूचना मिलते ही सीओ सिटी राहुल पांडेय के नेतृत्व में तीन थानों की पुलिस फोर्स तुरंत मौके पर पहुंची। पुलिस ने सूझबूझ से काम लेते हुए उग्र भीड़ को शांत कराया और स्थिति को नियंत्रण में लिया। हालांकि, देर रात तक मौके पर तनाव की स्थिति बनी रही और एहतियात के तौर पर पुलिस बल तैनात रहा।

 

मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ विकास शर्मा का कहना है कि इस मामले की जानकारी नहीं है फिर भी दिखवाते हैं जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!