11 वर्षीय अर्पित मध्य प्रदेश से लापता, बदायूं में तलाश, विधिक सेवा प्राधिकरण ने मांगी मदद

11 वर्षीय अर्पित मध्य प्रदेश से लापता, बदायूं में तलाश, विधिक सेवा प्राधिकरण ने मांगी मदद

बदायूं। मध्य प्रदेश के सीधी जिले से पिछले ढाई महीने से लापता एक 11 वर्षीय बालक की तलाश के लिए अब बदायूं में भी कवायद शुरू हो गई है। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण बदायूं के सचिव ने आम जनता से बालक को खोजने में जनसहयोग की भावुक अपील की है। यह कदम मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर से प्राप्त एक विशेष अनुरोध पत्र के बाद उठाया गया है
20 मई से लापता है बालक अर्पित विश्वकर्मा
लापता बालक की पहचान अर्पित विश्वकर्मा (11) पुत्र महेश विश्वकर्मा ग्राम पटपरा, थाना कमरजी, जनपद सीधी मध्य प्रदेश का निवासी है। अर्पित बीते 20 मई से अचानक लापता हो गया था। परिजनों द्वारा काफी खोजबीन के बाद भी जब उसका कुछ पता नहीं चला, तो स्थानीय थाना कमरजी में भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता के तहत अपराध संख्या 155/2026 मुकदमा पंजीकृत किया गया।
देश भर के प्राधिकरणों से मांगा सहयोग मध्य प्रदेश पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के बावजूद बालक का सुराग नहीं लग सका है। मामले की गंभीरता को देखते हुए मध्य प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण ने देश के सभी राज्यों के विधिक सेवा प्राधिकरणों को पत्र भेजकर इस बालक की खोज में मदद मांगी है।बदायूं जिला विधिक सेवा प्राधिकरण भी सक्रिय हो गया है। सूचना देने के लिए संपर्क करें प्राधिकरण के सचिव ने जनपदवासियों से अपील की है कि यदि किसी भी व्यक्ति को इस बालक के संबंध में कोई भी छोटी या महत्वपूर्ण जानकारी मिलती है, तो वे तुरंत निम्नलिखित स्थानों पर सूचित करें जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय दीवानी न्यायालय परिसर अपने नजदीकी पुलिस थाने में प्राधिकरण ने आश्वस्त किया है कि सूचना मिलते ही तुरंत आवश्यक कानूनी और पुलिस कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी, ताकि मासूम बालक को सकुशल उसके माता-पिता तक पहुंचाया जा सके।



