
डीएम-एसएसपी नहीं दे रहे सुरक्षा गार्ड, मुझे मेरी पत्नी को जान का खतरा

बदायूं।उत्तर प्रदेश सरकार में पूर्व सांसद और पूर्व मंत्री डीपी यादव ने जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाते हुए सुरक्षा की लगातार मांग कर रहे है। डीपी यादव का कहना है कि बार-बार मांग करने के बावजूद डीएम-एसएसपी उन्हें सुरक्षाकर्मी मुहैया नहीं करा रहे हैं।पूर्व सांसद ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि उन्हें और उनकी पत्नी को जान का खतरा बना हुआ है। वह अपने सामाजिक और राजनीतिक जीवन का हवाला देते हुए उन्होंने कहा, “हमें लगातार अलग-अलग शादी समारोहों, सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रमों में जाना पड़ता है। ऐसे में सुरक्षा न होना बेहद चिंताजनक है।”डीपी यादव ने जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारियों पर अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि सुरक्षा के लिए लिखित आवेदन देने के बावजूद इस पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने शासन-प्रशासन से इस मामले में तुरंत संज्ञान लेने और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।


