बदायूं

पांचवां रक्तदान शिविर संपन्न, रक्तदाताओं ने किया महादान

पांचवां रक्तदान शिविर संपन्न, रक्तदाताओं ने किया महादान

बदायूं। समाजसेवी लवकेश गुप्ता द्वारा अपनी पुत्री मीशिका गुप्ता एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जन्मदिवस के अवसर पर शुक्रवार को पांचवें स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। सिविल लाइन क्षेत्र स्थित बदायूं चैरिटेबल ब्लड सेंटर के सहयोग से आयोजित इस शिविर का उद्घाटन सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता एवं भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव गुप्ता ने किया।

रक्तदान शिविर में लवकेश गुप्ता सहित अनेक समाजसेवियों एवं युवाओं ने स्वैच्छिक रक्तदान कर मानव सेवा का संदेश दिया। इस अवसर पर शहर के अधिवक्ता मोहित पांडेय ने 14वीं बार रक्तदान कर प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया। उन्होंने बताया कि वह वर्ष 2012 से नियमित रूप से रक्तदान कर रहे हैं। उनका कहना था कि रक्तदान से शरीर स्वस्थ एवं ऊर्जावान बना रहता है तथा एक स्वस्थ व्यक्ति तीन माह के अंतराल पर पुनः रक्तदान कर सकता है। उन्होंने लोगों से अधिक से अधिक रक्तदान करने की अपील करते हुए कहा कि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।

लवकेश गुप्ता ने बताया कि वह अपनी बेटी के जन्मदिन के अवसर पर पिछले पांच वर्षों से लगातार रक्तदान शिविर आयोजित कर रहे हैं और भविष्य में भी यह सेवा कार्य जारी रहेगा। उन्होंने कहा कि रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराकर उनके जीवन की रक्षा की जाती है। उन्होंने लोगों से रक्तदान को महादान बताते हुए समाजहित में आगे आने का आह्वान किया।

शिविर में मनोज राठौर, अरुण राठौर, ज्योति गुप्ता, जयंत माथुर, आयुष गुप्ता, सौरभ साहू, रिंकू कुमार, निर्दोष शर्मा, आलोक शर्मा, अमित वार्ष्णेय, हेमंत गुप्ता सहित अनेक युवाओं ने सहभागिता की।

 

“रक्तदान महादान है, आपका एक रक्तदान किसी के जीवन में नई उम्मीद और खुशियां ला सकता है।”

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!