टॉप न्यूज़बदायूंलोकल न्यूज़

लोक अदालत को लेकर यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

लोक अदालत को लेकर यातायात पुलिस का जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

 

बदायूं। जनपद में आगामी 9 मई को आयोजित होने वाली लोक अदालत के सफल आयोजन को लेकर यातायात पुलिस द्वारा विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। यातायात प्रभारी ललित कुमार के नेतृत्व में यातायात उप निरीक्षक नासिर हुसैन एवं पूरी टीम ने शहर के प्रमुख चौराहों, बाजारों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में वाहन चालकों को रोककर लोक अदालत के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अभियान के दौरान यातयात पुलिसकर्मियों ने वाहन चालकों को बताया कि लोक अदालत एक ऐसा मंच है जहां लंबित चालानों और छोटे-मोटे यातायात मामलों का निस्तारण सरल, त्वरित और कम खर्च में किया जा सकता है। इससे न केवल न्यायालयों का बोझ कम होता है, बल्कि आम नागरिकों को भी राहत मिलती है। उन्होंने लोगों से अपील की कि जिनके चालान लंबित हैं, व अन्य मामले भी जैसे शमनीय वाद, स्टाम्प वाद, बैंक ऋण, भूमि अधिग्रहण वाद, उपभोक्ता फोरम वाद, पारिवारिक वाद,टैक्स, बिजली चोरी चेक बाउंस,के साथ कई अन्य मामले हैं जिनको लोक अदालत में निपटाया जा सकता है। जनता इस अवसर का लाभ उठाते हुए अपने मामलों का निपटारा कराएं।

यातायात पुलिस ने इस दौरान सड़क सुरक्षा नियमों के पालन पर भी विशेष जोर दिया। वाहन चालकों को हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करने, ओवरस्पीडिंग से बचने तथा यातायात नियमों का पालन करने के लिए जागरूक किया गया। साथ ही पंपलेट वितरित कर लोक अदालत की तिथि, स्थान एवं प्रक्रिया की जानकारी भी साझा की गई।

यातायात प्रभारी ललित कुमार ने बताया कि इस प्रकार के जागरूकता अभियानों का उद्देश्य लोगों को कानून के प्रति जागरूक करना और उन्हें सरल तरीके से अपने मामलों का निस्तारण करने के लिए प्रेरित करना है। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक लोग लोक अदालत में पहुंचकर इसका लाभ उठाएं, ताकि लंबित मामलों का शीघ्र समाधान हो सके।

इस अभियान के चलते शहर में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ी है और आम नागरिकों में लोक अदालत को लेकर सकारात्मक प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!