बदायूंलोकल न्यूज़

पीएनबी ने मेगा कृषि आउटरीच में किसानों को दी डिजिटल बैंकिंग की जानकारी

पीएनबी ने मेगा कृषि आउटरीच में किसानों को दी डिजिटल बैंकिंग की जानकारी

बदायूं। पंजाब नेशनल बैंक (PNB) की ओर से शुक्रवार को शक्ति टेंट हाउस में मेगा कृषि आउटरीच कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें बदायूं समेत पीलीभीत, बरेली और शाहजहांपुर जिलों के किसानों व स्वयं सहायता समूहों को बैंक की नई डिजिटल योजनाओं से रूबरू कराया गया। कार्यक्रम के दौरान पात्र लाभार्थियों को ऋण स्वीकृति पत्र भी सौंपे गए।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि उप निदेशक कृषि मनोज कुमार, जिला कृषि अधिकारी मनोज रावत और नाबार्ड के डीडीएम विशाल कंसल ने दीप प्रज्वलित कर किया। पीएनबी प्रधान कार्यालय से आए महाप्रबंधक गौरव गुप्ता ने किसानों को बैंक के आधुनिक डिजिटल उत्पादों की जानकारी दी। उन्होंने विशेष रूप से ट्रैक्टर एक्सप्रेस, डिजी गोल्ड, डिजी श्रेष्ठा, डिजी डेयरी, कृषि तत्काल ऋण और गृह वाटिका जैसी योजनाओं पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि इन योजनाओं का उद्देश्य किसानों को बिना किसी परेशानी के तत्काल बैंकिंग सुविधाएं उपलब्ध कराना है।मंडल प्रमुख रंजीत कुमार चौबे ने कहा कि बैंक का लक्ष्य ग्रामीण क्षेत्रों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना है। कार्यक्रम में किसानों को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं और आधुनिक बैंकिंग के फायदों के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान उप मंडल प्रमुख सुमित कुमार विश्वकर्मा, मुख्य प्रबंधक मोइन अख्तर, पीएलपी प्रमुख धरिंदर तिवारी और सिविल लाइंस शाखा प्रबंधक नंद लाल समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!