
शर्मसार मक्के के खेत में ले जाकर चाचा ने नाबालिग भतीजी से किया दुष्कर्म, मुकदमा दर्ज

बदायूं। कुंवर गांव। थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। जहां हवस के शिकार चाचा ने अपनी 14 वर्षीय नाबालिग भतीजी को मक्का के खेत में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना के बाद डरी-सहमी किशोरी किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को पूरी घटना बताई। सूचना मिलते ही परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे, जहां पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
परिजनों के अनुसार शनिवार सुबह करीब 10 बजे किशोरी गांव के बाहर जंगल में बकरी के लिए घास काटने गई थी। आरोप है कि इसी दौरान पहले से घात लगाए बैठे उसके चाचा ने उसे पकड़ लिया और जबरन पास के मक्का के खेत में ले जाकर दुष्कर्म किया। किशोरी को घर पर बताने पर उसको धमकी दी गई ।वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया। किसी तरह घर पहुंची किशोरी ने रोते हुए परिजनों को पूरी आपबीती बताई, जिसके बाद परिवार में हड़कंप मच गया।पीड़िता के पिता ने कुंवर गांव थाने में आरोपी के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्यवाही की मांग की। जहां पुलिस ने तहरीर के आधार पर शनिवार शाम संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर पकड़ लिया और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया परिजनों के अनुसार शनिवार रात थाने में कुछ लोगों ने मामले में समझौता कराने का प्रयास भी किया, लेकिन पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए किसी भी प्रकार का दबाव स्वीकार नहीं किया और कानूनी कार्यवाही जारी रखी। पुलिस का कहना है कि पीड़िता का मेडिकल परीक्षण सोमवार को कराया जाएगा। मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिक कार्यवाही की जाएगी। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में आक्रोश का माहौल है बताया जा रहा है कि आरोपी चाचा की शादी एक गांव की युवती से तय हो चुकी है और गोद भराई की रस्म भी पूरी हो चुकी है ।
इस संबंध थानाध्यक्ष राजेश कौशिक का कहना है कि आरोपी के खिलाफ छेड़छाड़ की धाराओं में मुकदमा पंजीकृत किया गया है किशोरी के बयानों के आधार पर दुष्कर्म की धारा बढ़ाई जाएगी।




