
बार काउंसिल ऑफ यूपी के सदस्य पद प्रत्याशी गुरदयाल भारती ने कासगंज पहुंच अधिवक्ताओं से की वोट एवं सपोर्ट की अपील

कासगंज। बार काउंसिल ऑफ यूपी सदस्य पद के प्रत्याशी एड. गुरदयाल भारती ने आज जनपद कासगंज की कचहरी पहुंचकर अधिवक्ताओं से मुलाकात कर वोट एवं सपोर्ट की अपील की इस मौके पर एडवोकेट गुरदयाल भारती ने जनपद कासगंज के अधिवक्ताओं का दिल की गहराई से आभार व्यक्त किया और कहा कि मेरे बदायूं जनपद के पड़ोसी जिले कासगंज के सम्मानित अधिवक्ता साथियों ने मुझे आगामी बार काउंसिल के चुनाव में प्रथम वरीयता का मत देकर अपने क्षेत्र से बार काउंसिल के सदन में भेजने के लिए सभी सम्मानित अधिवक्ताओं का आश्वाशन दिया है और सभी साथियों ने मिलकर एकजुट के साथ मेरा समर्थन भी किया मैं सभी अधिवक्ता साथियों को विश्वास दिलाता हूं यदि आप सब के सहयोग व आशीर्वाद से बार काउंसिल आफ उत्तर प्रदेश के सदन में जीतकर पहुंचा तो अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट आदि समस्याओं के लिए लामबंद रहूंगा और अधिवक्ताओं के हित व सम्मान के लिए सबसे अग्रणी पंक्ति में खड़ा मिलूंगा वहीं जिला बार एसोसिएशन कासगंज के अध्यक्ष गिरिजा शंकर दुबे एवं जिला बार एसोसिएशन कासगंज के महासचिव महिपाल सिंह राजपूत ने एडवोकेट राकेश कुमार सिंह सत्येंद्र पाल सिंह प्रमोद कुमार भास्कर एवं ओमप्रकाश सिंह एवं प्रदीप कुमार एवं गौरव कुमार विद्यार्थी आदि अधिवक्ताओं के साथ मिलकर एडवोकेट गुरदयाल भारती का भरपूर सहयोग और कचहरी में साथ घूमकर सभी अधिवक्ताओं से वोट और सपोर्ट की अपील की इस मौके पर बदायूं जिला बार एसोसिएशन के पूर्व संयुक्त सचिव सत्य प्रकाश आर्य एडवोकेट पूर्व पुस्तकालय मंत्री एड.राजीव कुमार सिंह पाल पवन कुमार गौतम एडवोकेट एवं अवधेश कुमार गौतम एडवोकेट आदि अधिवक्ता साथ मौजूद रहे।

