धर्म
बाल्मीकि जयंती पर चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा महिला सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

बाल्मीकि जयंती पर चेयरमैन एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा महिला सफाई कर्मियों को किया गया सम्मानित

कुंवर गांव ।बाल्मीकि जयंती के अवसर पर मंगलवार को नगर पंचायत के गावादेवत मंदिर /बाल्मीकि मंदिर पर रामायण पाठ का आयोजन किया गया जहां मिशन शक्ति 5 फेज के अंतर्गत नगर पंचायत अध्यक्ष ज्योति रानी एवं अधिशासी अधिकारी द्वारा महिला सफाई कर्मचारी राखी, संतोष ,महिमा को फूल मालाएं पहनाकर कर सम्मानित किया गया नगर अध्यक्ष ज्योति रानी ने बताया कि सफाई कर्मचारी हमारी रीड़ की हड्डी वह नगर में सफाई व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखते हैं ।उनका सम्मान करना हमारा कर्तव्य है इस मौके पर नगर अध्यक्ष ज्योति रानी अधिशासी अधिकारी वेदप्रकाश, चेयरमैन पति अरविंद रावत , सुरेश अमीन व कंप्यूटर आपरेटर प्रवेंद्र पटेल मौजूद रहे ।


