भ्रष्टाचार

सचिव पर चहेतों को डीएपी बांटने की आरोप, किसानों में रोष

सचिव पर चहेतों को डीएपी बांटने की आरोप, किसानों में रोष

 

बदायूँ ।वजीरगंज क्षेत्र की साधन सहकारी समिति बगरैन के सचिव देवेन्द्र यादव ने अपने चहेतों को डीएपी का वितरण कर दिया। इससे अन्य किसान डीएपी से वंचित रह गए। पूर्व वितरण समाप्त होने और दुबारा से वितरण शुरू न होने से किसान परेशान दिखे। बुवाई का कार्य पिछड़ न जाए इसके लिए किसानों को बाजार से डीएपी खरीदनी पड़ रही है ।

साधन सहकारी समिति बगरैन से एक दर्जन से अधिक

सहित अन्य गांव जुड़े है। इन गांवों के किसान इसी समिति से खाद और बीज प्राप्त कर खेती किसानी करते है। किसानों का आरोप है कि इस समिति के सचिव के कुछ चहेते लोग है, जो क्षैत्रों में रहकर खेती करते है, आने के साथ ही इन चहेतों को डीएपी वितरित कर दी गई।इसके चलते समिति के सदस्य किसानों को डीएपी नहीं मिल पाई। इसके अलावा क्षेत्र के अन्य किसान भी डीएपी से वंचित रह गए। उन्हें बाजार से महंगी डीएपी की खरीद करनी पड़ी है। किसानों ने इस मामले की शिकायत जिलाधिकारी से कर जांच कराने की मांग की है।

इस संबंध में जिला कृषि अधिकारी से बात करनी चाहीं उनका फोन रिसीव नहीं हुआ

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!