बदायूंलोकल न्यूज़
Trending

किसान सेवा केन्द्र पर डीएपी खाद को लेकर मारामारी किसानों ने कर्माचारियों पर लगाया भेदभाव का आरोप अपने परिचितों को खाद देने का कर्माचारियों पर आरोप 

किसान सेवा केन्द्र पर डीएपी खाद को लेकर मारामारी किसानों ने कर्माचारियों पर लगाया भेदभाव का आरोप अपने परिचितों को खाद देने का कर्माचारियों पर आरोप

बदायूं। कुंवर गांव । डीएपी खाद को लेकर किसानों की समस्याएं कम होने का नाम नहीं ले रही है ।किसान सुबह तड़के ही किसान सेवा केन्द्र और समितियों पर पहुंच जाते हैं जिनको शाम तक खाद नसीब नहीं हो पाता है ।

कुंवर गांव में साप्ताहिक बाजार स्थित साईं मंदिर के पास इफको का किसान सेवा केन्द्र हैं जहां खाद को लेकर मारामारी है किसानों को खाद नसीब नहीं हो पा रहा है जहां सोमवार को सैकड़ों किसान सुबह तड़के ही खाद लेने सेवा केन्द्र पर पहुंच गए । औरतें भी चौका चूल्हा छोड़कर पहुंच गई और लाइन लगाकर बैठ गए ।जमीन पर कागजों की लाइन लगाने का वीडियो शोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है किसानों का कहना है कि खतौनी देखकर खाद दी जा रही है एक खतौनी पर एक कट्टा व नैनो डीएपी दी जा रही है । किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि कर्माचरियों के द्वारा अपने परिचितों को भारी मात्रा में खाद दिया जा रहा है वहीं जरुरतमंद किसानों को खाद नहीं दिया जा रहा है । जिससे किसान अपनी फसलों की बुआई समय से नहीं कर पा रहे हैं ।किसान मजबूरी में प्राइवेट दुकानों से नकली खाद खरीदने को मजबूर हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!