बदायूंलोकल न्यूज़हेल्थ

महिला अस्पताल में दलालों का नेटवर्क सक्रिय, प्रसूताएं हो रही शिकार

महिला अस्पताल में दलालों का नेटवर्क सक्रिय, प्रसूताएं हो रही शिकार

बदायूं। जिला महिला अस्पताल से प्रसूताओं को निजी नर्सिंग होम भेजने का बड़ा खेल चल रहा है। इस बात को लेकर लोगों में चर्चा का विषय बना हुआ है। सूत्रों के अनुसार महिला अस्पताल में दलालों का एक संगठित गिरोह सक्रिय है महिला अस्पताल में भर्ती गरीब मरीजों को निशाना बनाकर उन्हें बेहतर और सस्ता इलाज का लालच देकर अस्पताल में भर्ती कराकर इलाज करवा रहा है।

ध्रुव देव गुप्ता जिलाध्यक्ष युवा मंच संगठन ने कहा कि महिला अस्पताल में तैनात स्टाफ खून की जांच से लेकर खून की दलाली कर रहा है इस खेल में मरीजों से दलालों को हजारों रुपये का कमीशन मिलता है। महिला अस्पताल में खुलेआम दलालों का गिरोह सक्रिय है। इस सिंडिकेट में महिला अस्पताल का चर्चित स्टाफ भी शामिल है। महिला अस्पताल के जिम्मेदार इसको नजरअंदाज कर रहे है।

नगर से देहात तक की आशाएं महिला अस्पताल में भर्ती मरीजों को झांसा देकर निजी अस्पताल में भर्ती करा देते हैं। इस झांसे में आकर कई लोग कर्ज लेकर भी मरीज को निजी अस्पताल ले जाते हैं। इतना ही नहीं ब्लड बैंक में ज्यादा मरीज भेजने परब्लड बैंक संचालक इनाम भी देते हैं। इस पूरी व्यवस्था में गरीब और ग्रामीण मरीज सबसे ज्यादा शिकार हो रहे हैं। मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायतों के बावजूद अभी तक कोई ठोस कार्रवाई न होने से लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!