टॉप न्यूज़बदायूंलोकल न्यूज़
Trending

पत्रकार से अभद्रता करने वाले के खिलाफ पुलिस ने अभी तक नहीं की कोई कार्यवाही पत्रकारों में रोष

पत्रकार से अभद्रता करने वाले के खिलाफ पुलिस ने अभी तक नहीं की कोई कार्यवाही पत्रकारों में रोष

बदायूं: बिनावर थाना क्षेत्र के एक पत्रकार को धमकाने वाले मेडिकल संचालक के खिलाफ थाना पुलिस ने अब तक कोई कार्रवाई नहीं की जिसको लेकर पत्रकार संगठन एवं पत्रकार जगत में आक्रोश व्याप्त है।

बिनावर थाना क्षेत्र में स्थानीय ग्रामीणों की सूचना पर क्षेत्रीय पत्रकारों ने झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ खबरें प्रकाशित की थी जिससे क्षुब्ध होकर कस्बा बिनावर न्यू पाल मेडिकल के संचालक मनोज पाल उर्फ मुन्ना ने पत्रकार शिवेंद्र को अभद्र व्यवहार करते हुए धमकी दी एवं जान से मारने की धमकी देते हुए कहा की झोलाछाप डॉक्टरों के खिलाफ अगर कोई खबर प्रकाशित करोगे, तो तुम्हारा अंजाम बहुत बुरा होगा।। इसके बाद पीड़ित पत्रकार शिवेंद्र ने थाना पुलिस को शिकायत प्रार्थना पत्र देने के साथ ही ट्विटर के माध्यम से सीएम योगी, एडीजी जॉन बरेली, मुख्य जिलाधिकारी बदायूं को अवगत कराया और देर शाम वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं डॉ बृजेश कुमार सिंह से व्यक्तिगत उनके आवास पर मिलकर प्रार्थना पत्र सौंप कर मेडिकल संचालक मनोज पाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं ने तत्काल थाना अध्यक्ष बिनावर राजेंद्र सिंह को आवश्यक कार्रवाई हेतु निर्देशित किया था। जिसके बाद भी अब तक थाना पुलिस ने पत्रकार को धमकाने वाले के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की है, अफसोस की बात तो यह है कि जिलाधिकारी बदायूं व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बदायूं के आदेश के तीन दिन के बाद भी थाना पुलिस ने अब तक आरोपी मेडिकल संचालक के खिलाफ कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!