बदायूंराजनीति

सांसद आदित्य यादव ने सीएम पर साधा निशान, लोकसभा क्षेत्र का किया भ्रमण, कहा जनता की जनसमस्याओं का जल्द होगा समाधान

सांसद आदित्य यादव ने सीएम पर साधा निशान, लोकसभा क्षेत्र का किया भ्रमण, कहा जनता की जनसमस्याओं का जल्द होगा समाधान

बदायूं। सपा सांसद आदित्य यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पर निशान साधा उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार प्रदेश में विशेष जाति को बढ़ावा दे रही है। अपने आवास पर जनता की जनसमस्याओं को सुना। जनता की समस्याओं से संबंधित अधिकारियों से जल्द निस्तारण के लिए निर्देश दिए उसके बाद लोकसभा क्षेत्र की विधानसभा बिसौली क्षेत्र में कई गांवों का दौरा कर शोक संवेदना एवं जनसमस्याओं से जुड़े मामलों में सक्रिय भूमिका निभाई। सबसे पहले ग्राम मोहकमपुर पहुंचे। जहां उन्होंने स्वर्गीय रत्नेश यादव के आवास पर जाकर शोकाकुल परिजनों से मुलाकात की और गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं। शिक्षामित्र रत्नेश यादव की एसआईआर (SIR) में ड्यूटी के दबाव के कारण हार्ट अटैक मौत हो गई थी। इस दुखद घटना पर सपा सांसद ने परिजनों को सांत्वना देते हुए कहा कि समाजवादी पार्टी परिवार दुःख की इस घड़ी में उनके साथ खड़ा है तथा परिवार को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का हर प्रयास किया जाएगा।

इसके पश्चात सांसद आदित्य यादव वरिष्ठ समाजवादी पार्टी नेता डॉ. तारिक के दूनपुर स्थित आवास पहुंचे।जहां उन्होंने उनकी माता के निधन पर शोक व्यक्त किया। इस अवसर पर उन्होंने दिवंगत पुण्यात्मा की आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को धैर्य और संबल बनाए रखने का संदेश दिया।

बिसौली विधानसभा क्षेत्र के ग्राम ढोरनपुर सपा सांसद पहुंचे। जहां सड़क निर्माण की मांग को लेकर हड़ताल पर बैठे ग्रामीणों से मुलाकात की। ग्रामीणों ने सांसद को वर्षों से जर्जर अवस्था में पड़े संपर्क मार्ग की समस्या से अवगत कराया। सांसद ने ग्रामीणों की बातों को गंभीरता से सुना और उन्हें भरोसा दिलाया कि इस महत्वपूर्ण मार्ग के निर्माण के लिए वे स्वयं मुख्यमंत्री एवं संबंधित विभाग के आला अधिकारियों से वार्ता करेंगे। उन्होंने कहा कि जल्द से जल्द बजट स्वीकृत कराकर सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ कराया जाएगा, ताकि क्षेत्रवासियों को आवागमन में हो रही कठिनाइयों से राहत मिल सके। 11 दिन से सड़क निर्माण को लेकर अनशन में बैठे ग्रामीणों को सांसद में फल खिलाकर अनशन खत्म कराया।

इस मौके और सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधानसभा सभा अध्यक्ष सुरेंद्र यादव, राजेंद्र गुरु,बादाम सिंह, महेंद्र सिंह, राहुल यादव, चंद्रकेश यादव, राकेश प्रजापति, जयपाल सिंह, सुरेंद्र सागर, खजाना देवी, राकेश प्रजापति, राहुल यादव, चंद्रभान सिंह, भूपेंद्र दिवाकर, विकास, सोमेश प्रताप, उदयवीर सहित प्रमुख लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!