पुलिस ने बच्चा चोर महिला को परिजनों को सौंपकर लूटी वाहवाही

बदायूं। कुंवर गांव में पुलिस ने बच्चा चोर महिला को परिजनों को सौंपकर लूटी वाहवाही
तीन वर्ष की बच्ची को चुराकर भाग रही थी महिला थाना क्षेत्र के गांव बनेई की घटना मंगलवार रात करीब साढ़े दस बजे की है एक महिला परवेज के मकान के गेट से उनकी 3 साल की बेटी को गोद में उठाकर ले जा रही थी जहां वह गांव से करीब 100 मीटर दूर पहुंच गई ।
ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए बच्ची को महिला से छीन लिया । और डायल 112 पुलिस को सूचना दी । मौके पर थाना पुलिस भी पहुंच गई
जहां पुलिस महिला को गाड़ी में बैठाकर थाने ले आई और रात में ही उसके घर का नाम पता निकालकर उसके खिलाफ कार्यवाही करने की जगह उसके घर पहुंचकर परिजनों को सौंपकर वाहवाही लूट ली ।
महिला का नाम ममता है वह बदायूं के शहर के ढाक वाली ज्यारत वार्ड नंबर 6 महाराज नगर की रहनी वाली है
पुलिस के मुताबिक महिला अर्ध विक्षिप्त है उसे पिता कल्लू कश्यप है ।



