बदायूंलोकल न्यूज़

मटर लदी ट्रेक्टर ट्राली से एक्सीडेंट पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली को लिया कब्जे में

मटर लदी ट्रेक्टर ट्राली से एक्सीडेंट पुलिस ने ट्रेक्टर ट्राली को लिया कब्जे में

कुंवर गांव में लग रही हरी मटर की अवैध मंडी शाम को चारों तरफ रास्ते हो जाते हैं जाम

 

ट्रेफिक व्यवस्था पर उठे सवाल

 

कुंवर गांव । कस्बे में साप्ताहिक बाजार वाले स्थान पर हरी मटर की अवैध मंडी लग रही है । जहां शाम चार बजते ही हरी मटर के वाहनों की आवाजाही शुरू हो जाती है । बाजार चौराहे से थाने तक रोड पर जाम की स्थिति पैदा हो जाती है । जिससे निकलने वाले लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है

बुधवार शाम क्षेत्र के गांव हरनाथपुर में मटर लदी ट्रेक्टर ट्राली एक्सीडेंट हो गया। जिसमें हरनाथपुर निवासी श्रीकृष्ण का 10 वर्षीय लड़का क्रिश गंभीर रूप से घायल हो गया । बताया जाता है कि ट्रेक्टर चालक मटर लादकर कुंवर गांव की अवैध मंडी में बेचने जा रहा था। जहां ट्रेक्टर बैक करते समय हादसा हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने मटर लदे ट्रेक्टर ट्राली को कब्जे में लिया है और थाने लाकर खड़ा कर दिया ।घायल का परिजनों द्वारा इलाज कराया जा रहा है

अवैध मंडी में किसानों का शोषण किया जा रहा है जहां माफियाओं द्वारा औने पौने दामों में किसानों से मटर खरीदकर बड़े ठेकेदारों को बेची जा रही है ।मंडी में किसी व्यापारी के पास वैध रजिस्ट्रेशन नहीं है मटर को अवैध तरीके से खरीदा जा रहा है जहां किसानों से मटर के रेट को लेकर मारपीट , कहासुनी होती रहती है लोगों को चोरी ,लूट का भी डर बना रहता है लेकिन इसके लिए कोई जिम्मेदार नहीं हैं ।पिछले 10 फरवरी को कादर चौक थाना क्षेत्र के गांव दुर्जन नगला निवासी किसान आशीश पुत्र पुजारी लाल कुंवर गांव की मंडी में मटर बेचने आए थे जहां उनका रेट को लेकर माफिया से झगडा़ हो गया माफिया ने किसान को जमकर पीटा जिसमें उसके खुली चोटें आईं थीं मामला थाने पहुंचने के बाद रफा-दफा हो गया । बताया जाता है ई-रिक्शा , ट्रेक्टर ट्राली , पिकअप ,छोटा हाथी सहित हजारों की संख्या में वाहन इकट्ठे हो रहे हैं ।जिसका एक युवक द्वारा ठेका बसूला जा रहा है ।।

 

इस संबंध में थानाध्यक्ष राजेश कौशिक ने बताया कि ट्रेक्टर ट्राली पीछे हटाते समय 10 वर्षीय लड़का घायल हो गया था घायल को परिजनों के साथ जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!