
खान अधिकारी ने मारा छापा, 6 वाहन सीज हुए,खनन माफियों में मचा हड़कंप

बदायूं। खान अधिकारी ने अवैध खनन माफियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एक जेसीबी समेत छह वाहन सीज कर दिए रविवार देर रात्रि थाना कादरचौक में एक ट्रैक्टर रैपर मशीन व दो ट्रैक्टर ट्रालियां अवैध मिट्टी खनन करते पकड़े गए है। वहीं थाना बिनावर क्षेत्र में एक जेसीबी और दो ट्रैक्टर ट्रालियाें द्वारा अवैध मिट्टी खनन किया जा रहा था। तेजतर्रार खान अधिकारी गुलशन कुमार ने ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुंचकर सभी वाहनों को पकड़कर सीज कर दिया है। गुलशन कुमार की इस बड़ी कार्रवाई को लेकर जिले में अवैध खनन माफियाओं में हड़कंप मचा हुआ है। इस कार्रवाई से यह प्रतीत होता है कि जिले भर में खान अधिकारी द्वारा बिना परमिशन के कोई भी अवैध खनन माफिया खनन करने की हिम्मत नहीं करेगा।

थाना बिनावर क्षेत्र व थाना कादरचौक क्षेत्र में आए दिन अवैध खनन हो रहा है जिससे दोनों थाना क्षेत्र अवैध खनन के मामले में अधिक चर्चित होते जा रहे है। रविवार की देर रात ग्रामीणों ने खान अधिकारी को सूचना दी थी की थाना बिनावर क्षेत्र के उसैता गांव में मिट्टी का अवैध खनन जोरों पर चल रहा है। ग्रामीणों की सूचना पर खान अधिकारी ने मय टीम के मौके पर पहुंचकर एक जेसीबी व दो ट्रैक्टरो को अवैध मिट्टी खनन करते पकड़ लिया। इस दौरान 6 वाहनों को थाना बिनावर पुलिस और थाना कादरचौक पुलिस को सुपुर्द कर उचित कार्रवाई की गई है।

इस संबंध में खान अधिकारी गुलशन कुमार का कहना है कि उन्होंने ग्रामीणों की सूचना पर दो थाना क्षेत्रों में अलग-अलग स्थानो पर छापा मारा गया। जिसमें सबसे पहले छापा थाना कादरचौक क्षेत्र के गांव सकरी के जंगल में अवैध खनन होते पाया गया। जहां एक ट्रैक्टर रैपर मशीन व दो ट्रैक्टर ट्रालियां को पकड़ा गया है।
वहीं थाना बिनावर क्षेत्र के गांव उसैता में मारा जहां से अवैध मिट्टी खनन का कारोबार करते हुए एक जेसीबी व दो ट्रैक्टर ट्रालियां को पकड़ा गया है।चार ट्रैक्टरों पर व एक जेसीबी मशीन व एक ट्रैक्टर रैपर मशीन के खिलाफ विधिक कार्रवाई की गई है।




