
गायत्री शक्तिपीठ पर हुआ पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ, कन्याभोज

बदायूं : गायत्री शक्तिपीठ एवं आध्यात्मिक चेतना केंद्र पर नवरात्र अनुष्ठान के बाद पांच कुंडीय गायत्री महायज्ञ हुआ। देवकन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिण दी गई।
गायत्री परिवार की शिवंवदा सिंह, पूनम अरोड़ा, डा.कंचन गुप्ता ने वेदमंत्रोच्चारण कर यज्ञ संपन्न कराया। जोन समन्वयक नजीबाबाद डीपी सिंह, मुख्य प्रबंध ट्रस्टी सुरेंद्रनाथ शर्मा और जिला समन्वयक नरेंद्र पाल शर्मा ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि नारी मां दुर्गा का स्वरूप है। परिवार, समाज और राष्ट्र की शक्ति नारी है। उन्होंने कहा कि कन्या जिस घर में जन्म लेती है, उस घर के परिजनों का भाग्य, सौभाग्य में बदल जाता है।
लोक कल्याण की कामना से आत्मीय पर परिजनों ने गायत्री मंत्र और महामृत्युंजय मंत्र की विशेष आहुतियां यज्ञ भगवान को समर्पित कीं। मां दुर्गा की भव्य आरती के बाद भजन कीर्तन हुए। इसके बाद देवकन्याओं को भोजन कराकर दान दक्षिणा दी गई।
इस मौके पर सुखपाल शर्मा, रामचंद्र प्रजापति, आर्येंद्र सिंह, कालीचरण पटेल, नत्थूलाल शर्मा, दिनेश चंद्र गुप्ता, चेतन्य बाबू, ध्रुव यादव, मुन्नी देवी, राजीव पटेल, सीपी शर्मा, हर्ष, वीरपाल सिंह, सीमा गुप्ता, रजनी मिश्रा, महेश कुमार, ललतेश कुमार आदि मौजूद रहे।




