टॉप न्यूज़बदायूंराजनीति

भारतीय पटेल महासभा ने नवनियुक्त जिला महामंत्री का फूल माला पहना कर जताया हर्ष।किया भव्य स्वागत।

भारतीय पटेल महासभा ने नवनियुक्त जिला महामंत्री का फूल माला पहना कर जताया हर्ष।किया भव्य स्वागत।

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी का जिला महामंत्री मनोनीत होने पर पटेल समाज में खुशी की लहर दौड़ गई है। इस उपलब्धि पर समाज के प्रबुद्ध जनों और पदाधिकारियों ने एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर नवनियुक्त जिला महामंत्री जोगेंद्र सिंह राठौर उर्फ टीटू को फूल माला पहना कर भव्य स्वागत व अभिनंदन किया।

स्वागत समारोह के दौरान वक्ताओं ने कहा कि यह न केवल पार्टी के लिए बल्कि पूरे पटेल समाज के लिए गौरव का क्षण है। पदाधिकारियों ने एकजुट होकर फूल-मालाओं से अभिनंदन किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

स्वागत करने वालों में भारतीय पटेल महासभा के कालीचरन सिंह, प्रदीप सिंह, कुलदीप सिंह, रवीश कुमार उर्फ टिंकू, नरेश चन्द्र सिंह, अनिल कुमार सिंह, देवेन्द्र सिंह, महेश सिंह, आशीष कुमार, यशपाल सिंह,शिवेंद्र पटेल, रुपेन्द्र सिंह, राघवेन्द्र सिंह और सत्येन्द्र सिंह सहित पटेल समाज के अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

नवनियुक्त जिला महामंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समाज द्वारा मिले इस अपार प्रेम और सम्मान के लिए वह सदैव ऋणी रहेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!