गंगा में नहाने गए तीन बच्चे गंगा में डूबे एक की मौत दो की तलाश जारी गांव में पसरा मातम
गंगा में नहाने गए तीन बच्चे गंगा में डूबे एक की मौत दो की तलाश जारी गांव में पसरा मातम

बदायूं। उसहैत थाना क्षेत्र के गांव खजूरा नगला पुख्ता के पास गंगा नदी में नहाने गए 5 बच्चे डूब गए। जिसमें एक की मौत हो चुकी है दो को निकाल लिया गया है बाकी दो की तलाश जारी है इस दर्दनाक हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
जानकारी के अनुसार, गांव के 5 बच्चे केशव उम्र 9 वर्ष गुड्डू उम्र 10 वर्ष पुत्र जमादार अखिलेश पुत्र संतोष उम्र 11 वर्ष व दो अन्य बच्चे गंगा नदी में नहाने के लिए गए थे। नहाते समय वे अचानक गहरे पानी की ओर चले गए और देखते ही देखते डूबने लगे। गंगा किनारे मौजूद ग्रामीणों ने जब बच्चों को डूबते देखा तो उन्होंने शोर मचाना शुरू कर दिया।
शोर सुनकर आसपास के दर्जनों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बच्चों को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। काफी मशक्कत के बाद अखिलेश का शव बरामद कर लिया गया है दो और बच्चों को निकाल लिया गया है बाकी 2 बच्चों की तलाश जारी है
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और आवश्यक कार्रवाई में जुट गई। इस हादसे के बाद गांव में मातम का माहौल है।



