जवाहरपुरी पुलिस चौकी के पास जलभराव से जनजीवन बेहाल, राहगीर परेशान
जवाहरपुरी पुलिस चौकी के पास जलभराव से जनजीवन बेहाल, राहगीर परेशान

बदायूं। शहर के पॉश इलाके जवाहरपुरी में जल निकासी की सुचारू व्यवस्था न होने के कारण स्थानीय निवासियों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेष रूप से जवाहरपुरी पुलिस चौकी के समीप मुख्य मार्ग पर जलभराव होने से पैदल निकलना भी दूभर हो गया है।क्षेत्रीय निवासी रागिनी ने बताया कि जलभराव की वजह से उन्हें और उनके बच्चों को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। बच्चों को स्कूल जाने-आने में गंदे पानी के बीच से गुजरना पड़ता है, जिससे बीमारियों का खतरा भी बढ़ गया है। स्थानीय लोगों का कहना है कि हल्की बारिश के बाद भी यहाँ जलभराव की स्थिति बन जाती है, लेकिन प्रशासन इस ओर ध्यान नहीं दे रहा है।चौकी के निकट जमा पानी की वजह से आए दिन दोपहिया वाहन चालक फिसलकर गिर रहे हैं। निवासियों ने नगर पालिका प्रशासन से मांग की है कि इस समस्या का स्थायी समाधान निकाला जाए ताकि लोगों को रोज-रोज की इस नारकीय स्थिति से मुक्ति मिल सके।



