क्राइमबदायूं

शंकराचार्य कार्यक्रम से लौट रहे युवक की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

शंकराचार्य कार्यक्रम से लौट रहे युवक की हत्या का खुलासा, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

बदायूं। थाना जरीफनगर पुलिस ने शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद महाराज के कार्यक्रम से लौट रहे युवक की हत्या के मामले का सफल खुलासा करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बोलेरो गाड़ी और लोहे की सब्बलनुमा रॉड भी बरामद की है।

 

पुलिस के अनुसार, 26 जून को थाना जरीफनगर क्षेत्र स्थित राव फार्म हाउस में आयोजित धार्मिक कार्यक्रम में शामिल होने के बाद ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली निवासी भूरे सिंह अपने साथी राकेश के साथ घर लौट रहे थे। दांदरा-करियावेन संपर्क मार्ग पर दोनों पर हमला हुआ, जिसमें भूरे सिंह की मौत हो गई, जबकि राकेश गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को मेडिकल कॉलेज बदायूं में भर्ती कराया गया था।

 

मृतक के पुत्र राजाबाबू की तहरीर पर थाना जरीफनगर में हत्या समेत विभिन्न धाराओं में पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। मामले के खुलासे के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर तीन पुलिस टीमें गठित की गई थीं।

 

जांच के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मुख्य आरोपी कप्तान सिंह निवासी ग्राम अल्लीपुर टप्पा हवेली, थाना सहसवान को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त महिंद्रा बोलेरो (UP 25 DA 4573) और हत्या में इस्तेमाल की गई लोहे की सब्बलनुमा रॉड बरामद की गई।

 

पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। गिरफ्तारी थाना जरीफनगर के थानाध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!