क्राइमबदायूं

नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप, पिता ने एसएसपी से लगाई बरामदगी की गुहार

रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद नहीं हुई किशोरी बरामद, आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार में आक्रोश

नाबालिग बेटी के अपहरण का आरोप, पिता ने एसएसपी से लगाई बरामदगी की गुहार

रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद नहीं हुई किशोरी बरामद, आरोपितों की गिरफ्तारी न होने पर परिवार में आक्रोश

बदायूं। सहसवान कोतवाली क्षेत्र के ग्राम ख्याली की मढ़ेया से एक नाबालिग किशोरी के लापता होने का मामला सामने आया है। पीड़ित पिता ने गांव के कुछ युवकों पर बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से कार्रवाई की मांग की है।

पीड़ित पिता के अनुसार 24 अप्रैल 2026 की रात उसकी 17 वर्षीय पुत्री अचानक घर से लापता हो गई। काफी तलाश के बाद भी जब उसका कोई सुराग नहीं मिला तो परिवार ने गांव के ही कुछ युवकों पर संदेह जताया। मामले में 26 अप्रैल को सहसवान थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।

परिवार का आरोप है कि रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद अब तक किशोरी की बरामदगी नहीं हो सकी है और न ही आरोपितों की गिरफ्तारी हुई है। पीड़ित ने यह भी आरोप लगाया कि आरोपित पक्ष की ओर से परिवार को लगातार धमकियां दी जा रही हैं, लेकिन पुलिस द्वारा कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही।

पीड़ित पिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर नाबालिग पुत्री की सकुशल बरामदगी तथा आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!