
SRS स्कूल आमगांव में मनाया गया मातृ दिवस

बदायूं। आमगांव। SRS स्कूल में मातृ दिवस बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के बच्चों द्वारा विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। बच्चों ने मां पर आधारित गीत, कविता एवं नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव भारद्वाज ने कहा कि मां बच्चों की पहली गुरु होती हैं और उनका सम्मान करना सभी का कर्तव्य है। विद्यालय के प्रबंधक श्री गगन पटेल ने कहा कि ऐसे आयोजन बच्चों में संस्कार और पारिवारिक मूल्यों को मजबूत करने का कार्य करते हैं।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि राजाराम महिला इंटर कॉलेज की प्रधानाचार्या अनीता सिंह ने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि मां का स्थान जीवन में सर्वोच्च होता है और मां की तुलना किसी से नहीं की जा सकती।
इस दौरान प्रबंधन समिति के सदस्य नितिन कुमार, सपन कुमार एवं संदीप सिंह उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अभिभावकों ने भी भाग लिया।
अंत में बच्चों को पुरस्कार एवं मिठाई वितरित की गई तथा सभी माताओं को मातृ दिवस की शुभकामनाएं दी गईं।




