औषधि अनुसेवक हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई

औषधि अनुसेवक हुए सेवानिवृत्त, विभाग ने दी भावभीनी विदाई

बदायूं। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग में कार्यरत औषधि अनुसेवक मोहर सिंह यादव अपनी नौकरी के 42 वर्ष की लंबी और शानदार सेवा पूर्ण कर मंगलवार को सकुशल सेवानिवृत्त हो गए। इस ऐतिहासिक पल पर विभाग की ओर से एक भव्य विदाई समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने बेहद हर्षोल्लास के साथ उनका माल्यार्पण कर विदाई दी।
42 वर्षों की बेदाग रहा सेवा का सफर
मोहर सिंह यादव ने विभाग में अपने सेवाकाल के 42 वर्ष पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ पूरे किए। उनके लंबे और बेदाग कार्यकाल को देखते हुए विदाई समारोह बेहद हर्षोल्लास और भावुक माहौल में संपन्न हुआ। उपस्थित अधिकारियों ने उनके सेवा भाव की सराहना की और उनके सुखद भविष्य की कामना की।
समारोह में अधिकारी रहे मौजूद
सहायक आयुक्त खाद्य द्वितीय छोटे लाल यादव,औषधि निरीक्षक लवकुश प्रसाद,मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरपी सिंह, खुशीराम, भगवत सिंह खाद्य सुरक्षा अधिकारी, विदाई समारोह में मौजूद रहे।



