बदायूंलोकल न्यूज़

सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा का भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा का भावभीनी विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित

बदायूं।  अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति बेसिक शिक्षक महासभा (पंजी.) उत्तर प्रदेश, शाखा ब्लॉक जगत के तत्वावधान में रविवार को गुड्डो लॉन, अलापुर रोड, बदायूं में सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी जगत/उसावां ओमप्रकाश वर्मा के सम्मान में भव्य विदाई एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ-साथ भावुक माहौल में संपन्न हुआ।

समारोह की अध्यक्षता वरिष्ठ नागरिक एवं सेवानिवृत्त प्रधानाध्यापक सोनपाल सिंह ने की। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी नवीन कुमार तथा विशिष्ट अतिथि प्रो. डॉ. सुनील कुमार (ए.एन.डी. डिग्री कॉलेज, सीतापुर) द्वारा तथागत गौतम बुद्ध एवं डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमाओं पर पुष्प अर्पित एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। इस दौरान “शिक्षित करो, संघर्ष करो, संगठित करो” के संदेश के साथ महान विभूतियों को नमन किया गया।

 

मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि का माल्यार्पण, शॉल ओढ़ाकर तथा तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा भेंट कर स्वागत किया गया। इसके बाद सेवानिवृत्त खंड शिक्षा अधिकारी ओमप्रकाश वर्मा को लगभग 15 किलोग्राम वजनी भव्य पुष्पमाला पहनाई गई। उन्हें शॉल, स्मृति चिन्ह एवं तथागत गौतम बुद्ध की प्रतिमा सहित अनेक उपहार भेंट कर उनके स्वस्थ, सुखद एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई।

 

समारोह में वरिष्ठ नागरिक भीमसेन सागर, डी.पी. सिंह, राधेलाल बौद्ध, साहब सिंह, मुन्नालाल संत, डॉ. मनवीर सिंह, अमित भास्कर, सत्येंद्र पाल सिंह, हरिनंदन, रामू तांवरे सहित महासभा के जिलाध्यक्ष डॉ. हरीश कुमार दिनकर, जिला महामंत्री अनिल सागर, जिला कोषाध्यक्ष रविंद्र ज्ञानी, प्रांतीय प्रसार मंत्री प्रमोद कुमार दिवाकर, डॉ. महीपाल सिंह टंडन, ब्लॉक अध्यक्ष दौलतराम, नीटू सिंह, नरेशपाल सिंह, महेश, केशरपाल सिंह सहित जिले के सभी ब्लॉकों से बड़ी संख्या में शिक्षक एवं शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।

 

कार्यक्रम के अंत में महासभा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष डॉ. राधेश्याम बिलाटिया ने सभी अतिथियों, शिक्षकों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि आप सभी के सहयोग से समारोह गरिमामय एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!