बदायूंशिक्षा

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में विवेकानंद विद्या मंदिर जगत का शानदार प्रदर्शन, 11 छात्र-छात्राएं बने जिला टॉपर

अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड में विवेकानंद विद्या मंदिर जगत का शानदार प्रदर्शन, 11 छात्र-छात्राएं बने जिला टॉपर

बदायूं। अमर उजाला नेशनल ओलंपियाड के घोषित फाइनल परिणामों में विवेकानंद विद्या मंदिर, जगत (जिला बदायूं) के छात्र-छात्राओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। विद्यालय के कुल 11 मेधावी छात्र-छात्राओं ने जिला टॉपर की सूची में स्थान प्राप्त कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

इस सफलता से विद्यालय परिवार, अभिभावकों और पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है। विद्यालय के प्रधानाचार्य अमित कुमार शर्मा एवं समस्त शिक्षकों ने सभी मेधावियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

मेधावी विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अमर उजाला द्वारा सोमवार, 27 जुलाई को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) परिसर स्थित ऑडिटोरियम, बदायूं में भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया, जहां सभी जिला टॉपर्स को सम्मानित किया गया।

विद्यालय के जिला टॉपर छात्र-छात्राएं:

  • प्रियांशी शर्मा (पुत्री – अमित कुमार शर्मा)
  • तनिष पाल (पुत्र – भगवान दास पाली)
  • ओम सिंह (पुत्र – प्रेम शंकर)
  • ऋषभ (पुत्र – हाकिम सिंह)
  • लवी (पुत्री – हाकिम सिंह)
  • रवित राठौर (पुत्र – नन्हे राठौर)
  • स्वाति राठौर (पुत्री – अरविंद राठौर)
  • अंजलि (पुत्री – टीटू सिंह)
  • निशा सक्सेना (पुत्री – संजीव कुमार सक्सेना)
  • सिमरन (पुत्री – बीरन लाल)
  • सुरजीत (पुत्र – सेठ सिंह)

सम्मान समारोह से लौटने पर गांव में मेधावी विद्यार्थियों का ढोल-नगाड़ों के साथ फूल-मालाएं पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। ग्रामीणों ने मिठाई बांटकर खुशी का इजहार किया और बच्चों का उत्साहवर्धन किया।

ग्रामीण क्षेत्र के इन प्रतिभाशाली विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पूरे क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। लोग सोशल मीडिया और व्यक्तिगत रूप से विद्यार्थियों, उनके अभिभावकों तथा विद्यालय परिवार को लगातार बधाई दे रहे हैं।

इस अवसर पर अरविंद राठौर, विनोद पाल, अनिल पाल, अवनेश पाल, रामआसरे, चुन्नी लाल शर्मा सहित अनेक गणमान्य ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!