बदायूं

फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन 28 जुलाई को लखनऊ में निकालेगा शांतिपूर्ण पैदल मार्च, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन 28 जुलाई को लखनऊ में निकालेगा शांतिपूर्ण पैदल मार्च, मुख्यमंत्री को सौंपेंगे ज्ञापन

बदायूं। ऑल इंडियन फेयर प्राइस शॉप डीलर एसोसिएशन’ उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में प्रदेश के समस्त जनपदों के कोटेदार अपनी विभिन्न लंबित मांगों के समर्थन में आगामी 28 जुलाई को लखनऊ में एक विशाल प्रदर्शन करने जा रहे हैं।एसोसिएशन की शाखा के जिला अध्यक्ष डॉ आरजी गोस्वामी द्वारा जारी पत्र के अनुसार, प्रदेश भर के कोटेदार 28 जुलाई को सुबह 10 बजे लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन रविन्द्रालय के सामने पर एकत्रित होंगे। वहां से उत्तर प्रदेश विधानसभा तक एक शांतिपूर्ण पैदल मार्च निकालेंगे। इस मार्च के समापन पर उचित दर विक्रेता अपनी मांगों से संबंधित एक ज्ञापन मुख्यमंत्री को सौंपेंगे।इस कार्यक्रम के संबंध में एसोसिएशन की जिला इकाई ने जिला पूर्ति अधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को सूचना पत्र भेजा है। जिला अध्यक्ष डॉ आरजी गोस्वामी, जिला महामंत्री महेन्द्र कुमार गुप्ता और जिला उपाध्यक्ष सहेन्द्र कुमार गुप्ता ने जनपद के सभी उचित दर विक्रेताओं से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेने और लखनऊ प्रस्थान करने की अपील की है। उन्होंने प्रशासन से भी इस शांतिपूर्ण कार्यक्रम को सुव्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक सहयोग की अपेक्षा की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!