बदायूंशिक्षा

केदारनाथ स्कूल में इनर व्हील क्लब ने आयोजित की स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

केदारनाथ स्कूल में इनर व्हील क्लब ने आयोजित की स्लोगन व पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता

 

बदायूं। इनर व्हील क्लब द्वारा केदारनाथ स्कूल में ‘नो प्लास्टिक अभियान’ के अंतर्गत एक शानदार स्लोगन एवं पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं में प्लास्टिक के बढ़ते दुष्प्रभावों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना था।प्रतियोगिता के दौरान छात्राओं ने अपनी रचनात्मकता का परिचय देते हुए बेहद आकर्षक पोस्टर और प्रेरणादायक स्लोगन बनाए। इनके माध्यम से उन्होंने समाज को प्लास्टिक मुक्त वातावरण बनाने का संदेश दिया। प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए राशी मौर्य ने प्रथम, माही पटेल ने द्वितीय तथा दामिनी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। क्लब की ओर से सभी विजेता छात्राओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया और उनके प्रयासों की सराहना की गई।इस अवसर पर मुख्य रूप से उपस्थित पीडीसी साधना रस्तोगी ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि प्लास्टिक हमारे पर्यावरण और स्वास्थ्य के लिए एक गंभीर खतरा बन चुका है। कार्यक्रम में मौजूद सभी छात्राओं को सिंगल यूज़ प्लास्टिक का उपयोग पूरी तरह बंद करने तथा स्वच्छ एवं हरित पर्यावरण के निर्माण में अपना बहुमूल्य योगदान देने की शपथ दिलाई गई।कार्यक्रम को सफल बनाने में क्लब की अध्यक्ष रागिनी रस्तोगी, सचिव पूजा रस्तोगी, कोषाध्यक्ष लवी रस्तोगी, संपादक श्वेता रस्तोगी तथा आईएसओ ऋचा रस्तोगी की सराहनीय भूमिका रही। इस दौरान क्लब की वरिष्ठ सदस्य कुसुम, अंजना, संगम वैश्य, सुरभि, संगम रस्तोगी, सरोज और अंजलि सहित स्कूल का स्टाफ और कई सदस्य मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!