बदायूंराजनीति

10 से 15 अगस्त तक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा बदायूँ, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी

10 से 15 अगस्त तक राष्ट्रभक्ति के रंग में रंगेगा बदायूँ, ‘हर घर तिरंगा’ अभियान को लेकर भाजपा की व्यापक तैयारी

बदायूँ। भारतीय जनता पार्टी ने 10 से 15 अगस्त तक चलने वाले ‘हर घर तिरंगा-तिरंगा यात्रा’ अभियान को लेकर जनपद स्तर पर व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। भाजपा कार्यालय पर आयोजित जिला कार्यशाला में पूर्व प्रदेश उपाध्यक्ष एवं जिला प्रभारी डॉ. दिनेश शर्मा तथा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने अभियान की रूपरेखा साझा करते हुए इसे जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।

डॉ. दिनेश शर्मा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ केवल एक राजनीतिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रगौरव को मजबूत करने वाला जनआंदोलन है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक हर घर पहुंचकर लोगों को सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि अभियान के माध्यम से युवाओं में राष्ट्रभक्ति की भावना को और सशक्त किया जाएगा तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग और बलिदान का संदेश समाज के हर वर्ग तक पहुंचाया जाएगा।

 

जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान राष्ट्रीय चेतना का प्रतीक बन चुका है। उन्होंने बताया कि 6 अगस्त को सभी मंडलों में कार्यशालाएं आयोजित होंगी, 10 से 12 अगस्त तक प्रत्येक मंडल में भव्य तिरंगा यात्राएं निकाली जाएंगी, 12 से 14 अगस्त तक स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्थलों पर स्वच्छता अभियान चलेगा तथा 13 अगस्त को जिला मुख्यालय पर विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। वहीं 13 से 15 अगस्त तक प्रत्येक बूथ पर अधिक से अधिक घरों, प्रतिष्ठानों और संस्थानों पर राष्ट्रध्वज फहराने का अभियान चलाया जाएगा। साथ ही शहीद सैनिकों के परिजनों, युद्ध वीरों, सुरक्षा बलों और पुलिस कर्मियों का सम्मान भी किया जाएगा। 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

 

कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष आशीष शाक्य ने किया।

 

इस अवसर चेयरमैन बिल्सी ज्ञानवती सागर, चेयरमैन उसावां प्रियंका चौहान, चेयरमैन कछला जगदीश लोनिया, ब्लॉक प्रमुख उझानी शिशुपाल शाक्य, ब्लॉक प्रमुख आसफपुर ओमकृष्ण सागर, ब्लॉक प्रमुख वीरेंद्र राजपूत, बिसौली ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि अमित पाठक, सहसवान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि विक्रांत यादव सहित भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!