बदायूंराजनीति

दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह की 479वीं जयंती पर माल्यार्पण एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित

दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह की 479वीं जयंती पर माल्यार्पण एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम आयोजित

बदायूं। दानवीर शिरोमणि श्री भामाशाह की 479वीं जयंती के उपलक्ष्य में रविवार शाम 7 बजे शहर के भामाशाह चौक पर श्री भामाशाह सेवा समिति (रजि.) बदायूं के तत्वावधान में माल्यार्पण एवं प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का संचालन करते हुए मुनेंद्र कुमार सिंह एडवोकेट ने भामाशाह जी द्वारा किए गए कार्यों का गुड़गान किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बदायूं सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह उर्फ बब्बू भईया ने तथा श्री भामाशाह की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में श्री भामाशाह के त्याग, दानशीलता और राष्ट्रसेवा के योगदान को याद करते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का आह्वान किया। कार्यक्रम के अंत में उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।

इस अवसर पर श्री भामाशाह सेवा समिति (रजि.) बदायूं के पदाधिकारी एवं सदस्य सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!