
1 किलो 200 ग्राम डोडा चूर्ण के साथ तस्कर गिरफ्तार, एनडीपीएस एक्ट में भेजा जेल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में मादक पदार्थों की बिक्री और तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना फैजगंज बेहटा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई करते हुए 1 किलो 200 ग्राम डोडा चूर्ण के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान राशिद (26 वर्ष) पुत्र शाहिद निवासी अब्दुल कलाम वाली गली, सीकरी गेट, थाना चन्दौसी, जनपद सम्भल के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 1 किलो 200 ग्राम डोडा चूर्ण बरामद किया।
इस संबंध में थाना फैजगंज बेहटा में मु0अ0सं0 169/2026 के तहत धारा 8/15(b) एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी के विरुद्ध विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया गया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपी का आपराधिक इतिहास भी रहा है। उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट, आर्म्स एक्ट तथा बीएनएस की विभिन्न धाराओं में सम्भल जनपद के अलग-अलग थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं।


