बदायूंहेल्थ

सीएमओ की अगुवाई में ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, साइकिल चलाकर दिया सेहत का संदेश

सीएमओ की अगुवाई में ‘संडे ऑन साइकिल’ का आयोजन, साइकिल चलाकर दिया सेहत का संदेश

 

बदायूं। फिट इंडिया मिशन के तहत रविवार को ‘संडे ऑन साइकिल अभियान का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। सीएमओ डॉ विकास शर्मा ने जनपद मुख्यालय से स्वयं साइकिल चलाकर कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ किया।अभियान का मुख्य उद्देश्य आमजन को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और उन्हें नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना है। साइकिल रैली के माध्यम से पूरे जिले में फिट रहने का संदेश प्रसारित किया गया। मुख्यालय पर आयोजित इस कार्यक्रम में एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ कौशल गुप्ता, डिप्टी सीएमओ डॉ गौस मोहम्मद, डीसीपीएम अरविंद कुमार राना और थर्मेन्द्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के तमाम अधिकारियों व कर्मचारियों ने साइकिल चलाकर अभियान को सफल बनाया।

जनपद के सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र , प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र, नवीन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और आयुष्मान आरोग्य मंदिर हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पर भी इस अभियान के तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन सभी केंद्रों पर तैनात डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और स्थानीय निवासियों को बेहतर स्वास्थ्य के लिए जागरूक किया।स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों ने बताया कि इस तरह के आयोजनों से आमजन में फिटनेस के प्रति जागरूकता बढ़ती है। साइकिल चलाना एक बेहतरीन व्यायाम है, जो लोगों को एक स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करता है। विभाग भविष्य में भी ऐसे जागरूकता अभियान जारी रखेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!