जमात-ए-इस्लामी हिंद ने ‘आदर्श पड़ोस, आदर्श समाज’ के लिए बदायूं में प्रेसवार्ता की आयोजित

जमात-ए-इस्लामी हिंद ने ‘आदर्श पड़ोस, आदर्श समाज’ के लिए बदायूं में प्रेसवार्ता की आयोजित

बदायूं।जमात-ए-इस्लामी हिंद ने देशव्यापी अभियान के तहत मदरसा इस्लामी दरसगाह में शुक्रवार को एक प्रेसवार्ता आयोजित की 21 से 30 नवंबर तक ‘आदर्श पड़ोस,आदर्श समाज’ पड़ोसियों के अधिकार के लिए देशव्यापी मुहिम चलाई जा रही है।
जमात-ए-इस्लामी हिंद की राष्ट्रीय प्रसार अध्यक्ष मोहतरमा आतिया सिद्दीकी ने समाज से अपील करते हुए कहा कि समाज में मोहब्बत और इंसानियत भाईचारा को क़ायम रखा जाएं तभी ” हम अच्छे होंगे, तो पड़ोस अच्छा होगा; अगर पड़ोस अच्छा होगा, तो हमारा समाज अच्छा होगा; और अगर समाज अच्छा हुआ, तो देश अच्छा होगा।”
इस लक्ष्य से ऐसा देश बनाना है जहां सभी लोग सद्भाव और प्रेम के साथ रहें, जहां नफरत न हो, कल्याण हो, कोई द्वेष न हो, सद्भावना हो, कोई स्वार्थ न हो, और त्याग व सहानुभूति की भावना बनी रहे। जिससे हमारा ‘आदर्श पड़ोस, आदर्श समाज’ बेहतर बना रहे।अभियान के तहत, घर-घर जाकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है, पड़ोसी चाहे किसी भी धर्म का हो, उसके साथ सौहार्दपूर्ण व्यवहार रखा जाए।उन्होंने कहा कि आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग एक-दूसरे से दूर होते जा रहे हैं। ऐसे समय में ज़रूरत इस बात की है कि हम अपने पड़ोसियों, रिश्तेदारों और मिलने-जुलने वालों के साथ प्यार, खुलूस और अपनापन के साथ पेश आएं।
उन्होंने कहा कि आपसी सौहार्द, सकारात्मक व्यवहार और अच्छे रिश्ते ही ‘आदर्श पड़ोस, आदर्श समाज’ की असली पहचान बनाते हैं।


