बदायूंराजनीतिलोकल न्यूज़

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सीसी रोड़ व नाली निर्माण का किया शिलान्यास

पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने सीसी रोड़ व नाली निर्माण का किया शिलान्यास

15वें वित्त आयोग की धनराशि से शहर में तेज़ी से हो रहे विकास कार्य

बदायूं। नगरपालिका परिषद द्वारा शहर में विकास कार्यों को गति देने का काम अब तेज़ी से आगे बढ़ रहा है। 15वें वित्त आयोग से प्राप्त धनराशि से स्वीकृत निर्माण कार्यों को जनता को समर्पित करने का सिलसिला पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने शुरू किया।
सोमवार को वार्ड संख्या 9 जालन्धरी सराय की नाइयों वाली गली में करीब 8 लाख 8 हजार रुपये की लागत से बनने वाली सीसी सड़क व नाली निर्माण कार्य का पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने शिलान्यास किया। यह निर्माण कार्य इकबाल के मकान से उल्ला होते हुए मुस्तफा के मकान तक कराया जाएगा।
कार्यक्रम के दौरान वार्ड में पहुंचने पर स्थानीय नागरिकों और महिलाओं ने पालिकाध्यक्ष का फूल-मालाओं से अभिनंदन कर गर्मजोशी से स्वागत किया।


इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष फात्मा रज़ा ने क्षेत्रवासियों की समस्याएं भी सुनीं और भरोसा दिलाया कि शहर में विकास की रफ्तार आगे भी इसी तरह जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि नगर के सभी वार्डों में आधारभूत सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए लगातार विकास कार्य कराए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि अपने आसपास के क्षेत्र को स्वच्छ और हरा-भरा बनाए रखने में नगर पालिका का सहयोग करें। उन्होंने बताया कि 15वें वित्त आयोग से प्राप्त निधि के अंतर्गत शहर के कई वार्डों में सड़क, नाली व अन्य निर्माण कार्य स्वीकृत किए गए थे, जिनमें से अधिकांश अब पूरे हो चुके हैं।
इस मौके पर नूर मोहम्मद, दिलशाद, रईस, अनवर, दानिश इकबाल, तसलीम, नदीम, अकील, अय्यूब, इसरार, इस्तेयाक, साजिद, चन्दा, रोशन, फिरासत, कार्यालय अधीक्षक सूर्य प्रकाश सक्सेना, मुख्य सफाई एवं खाद्य निरीक्षक मोहम्मद तय्यब, सफाई एवं खाद्य निरीक्षक केशव गंगवार, निर्माण लिपिक सचिन सक्सेना, लवी कुमार, लिपिक नवैद इकबाल गनी, गजेन्द्र शाक्य सहित कई लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!