प्रधान पति के भाई ने खाया विषाक्त पदार्थ हालत गंभीर
प्रधान पति के भाई ने खाया विषाक्त पदार्थ हालत गंभीर

बदायूं। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र के ग्राम रूपापुर निवासी किशोर ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर खाया विषाक्त पदार्थ हालत गंभीर जिला अस्पताल में भर्ती परिजनों ने बीबी व ससुराल वालों पर लगाए गंभीर आरोप लगाए हैं
पूरा मामला थाना क्षेत्र के एक गांव का है जहां प्रधान पति प्रदीप कुमार के भाई आलोक पुत्र राजेंद्र उम्र करीब 25 वर्ष ने पारिवारिक कलह से परेशान होकर विषाक्त पदार्थ खा लिया और जब युवक की हालत गंभीर होने लगी तो वह पुलिस चौकी मंडी पहुंचा जहां मंडी पुलिस को जानकारी होने पर आनन फानन में एंबुलेंस बुलाकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं विषाक्त पदार्थ खाने बाला युवक ग्राम पंचायत रूपापुर के प्रधान पति का भाई है जहां युवक के परिजनों ने बीबी व ससुराल वालों पर गंभीर आरोप लगाते हुए बताया कि आए दिन युवक को बीबी एवं सास व बीबी का बहनोई प्रताड़ित करते हैं व फर्जी मुकदमे में फसाने की धमकी देते हैं फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।



