बदायूं

भारतीय किसान यूनियन का नवें दिन अनिश्चितकालीन धरना,राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास बनवाने के डटे रहे ग्रामीण,पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

भारतीय किसान यूनियन का नवें दिन अनिश्चितकालीन धरना,राष्ट्रीय राजमार्ग पर अंडरपास बनवाने के डटे रहे ग्रामीण,पहुंचे प्रशासनिक अधिकारी

 

बदायूं।उझानी अंडरपास को लेकर नवें दिन भी ग्रामीण डटे रहे राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण मथुरा बरेली मार्ग गांव जिरौली पर नवें दिन धरना जारी रहा। मौके पर प्रशासनिक अधिकारी पहुंचे।

इस पर ग्रामीणों ने आक्रोश व्यक्त किया हैं उन्होंने कहा कोई बातचीत नहीं होंगी जब तक अंडरपास की अनुमति नहीं हो जाती हैं। ग्रामीणों ने कहा अंडरपास का निर्माण शुरू कराया जाए पांच अंडरपासों को लेकर ग्रामीण अनिश्चितकालीन धरने पर बैठें है।

भारतीय किसान यूनियन टिकैत के बरेली मंडल प्रवक्ता राजेश कुमार सक्सेना ने संबोधित करते हुए का धन्नासेठों के द्वारा राष्ट्रीय राजमार्ग बनाया जा रहा है इस मार्ग पर गरीब मजदूर मजलूम किसानों को बर्बाद किया जा रहा है आखिर यह किसान अपनी खेती बाड़ी करके कैसे परिवार का भरण पोषण करेंगे।

दूसरी तरफ जाने के लिए कोई भी रास्ता नहीं दिया जा रहा है।

श्री सक्सेना ने कहा चाहे हमें कोई भी कुर्बानी देनी पड़े अंडरपास लेकर रहेंगे क्योंकि हमें किसान गरीब मजदूर मजलूम की जनहानि बचानी है गांव के सदियों पुराने रास्तों को ऊंची मिट्टी डालकर बंद कर दिया गया जा रहा हैं।

इस अवसर पर रमेश चंद्र फौजी, गंगाराम राजपूत, ब्रह्मानंद दुबे,प्रकाश साहू, रामपाल राजपूत, बृजलाल राजपूत, नरेंद्र सिंह, नेतराम वर्मा, ब्रह्मानंद पाली, चंद्रपाल पाली, पूरनलाल पाली, मुंशी कुशवाहा, विजेंद्र साहू, होरीलाल, संजीव शर्मा, रामबाबू सक्सेना, राजाराम राजपूत आदि लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!