टॉप न्यूज़बदायूंलोकल न्यूज़

यातायात नियमों पर सख्ती, 22 दिनों में 91 वाहन सीज, 3332 चालान

 यातायात नियमों पर सख्ती, 22 दिनों में 91 वाहन सीज, 3332 चालान

 

बदायूं। एसएसपी के दिशा निर्देशों में शहर में लंबे समय बाद यातायात पुलिस की ओर से प्रभावी और बड़े स्तर पर कार्रवाई देखने को मिली है। यातायात प्रभारी ललित कुमार के नेतृत्व में 8 अप्रैल से 30 अप्रैल तक चले अभियान में महज 22 दिनों के भीतर कड़ा एक्शन लिया गया।

इस दौरान पुलिस लाइन चौराहा, इंद्रा चौक, महाराणा प्रताप चौक और अंबेडकर पार्क जैसे प्रमुख स्थानों पर चेकिंग अभियान चलाया गया, जिसमें कुल 91 वाहनों को सीज किया गया। इनमें 8 ई-रिक्शा, 54 ऑटो, 14 ईको कार, 5 मॉडिफाइड साइलेंसर वाली बुलेट बाइक और 8 अन्य वाहन शामिल हैं।

वहीं, इसी अवधि में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस द्वारा 3332 चालान किए गए।

आंकड़ों से साफ है कि काफी लंबे समय बाद इतने कम समय में इतनी बड़ी कार्रवाई की गई है, जिससे शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में सख्ती साफ नजर आ रही है।

यातायात प्रभारी ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा और नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!