टॉप न्यूज़बदायूंलोकल न्यूज़

सर्व वैश्य समाज विवाह मंच का गठन, राजेश गुप्ता बने अध्यक्ष, संजीव गुप्ता जिला संयोजक

सर्व वैश्य समाज विवाह मंच का गठन, राजेश गुप्ता बने अध्यक्ष, संजीव गुप्ता जिला संयोजक

नवनियुक्त कार्यकारिणी का भव्य स्वागत, वैश्य समाज में रोटी-बेटी संबंध मजबूत करने पर जोर

बदायूं। वैश्य समाज के विभिन्न उपवर्गों के बीच वैवाहिक संबंधों को सुदृढ़ करने और बिखरते पारिवारिक रिश्तों को एकजुट करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। यह बैठक संजीव गुप्ता के आवास पर सम्पन्न हुई, जिसमें स्वयंसेवी संस्था “सर्व वैश्य समाज विवाह मंच” के गठन और उसके उद्देश्यों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष आदित्य विभु गुप्ता ने मंच के उद्देश्य बताते हुए कहा कि वैश्य समाज के सभी उपवर्गों के विवाह योग्य युवक-युवतियों के लिए एक साझा मंच तैयार किया जाएगा, जहां उन्हें उपयुक्त रिश्तों की जानकारी आसानी से मिल सके। साथ ही उन्होंने नगर में एक कार्यालय स्थापित करने का प्रस्ताव भी रखा, जिससे वैवाहिक जानकारी का केंद्रीकरण हो सके।

इस दौरान सर्वसम्मति से कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें राजेश गुप्ता भल्लु को अध्यक्ष, संजीव गुप्ता को जिला संयोजक, डॉ. संजीव गुप्ता एवं नवनीत गुप्ता शोंटू को संरक्षक नियुक्त किया गया। इसके अलावा संतोष मोहन गुप्ता को महामंत्री, राजेश गुप्ता को कोषाध्यक्ष, विनय गुप्ता एवं अमित वैश्य को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, अनिल गुप्ता को संगठन मंत्री, दुर्गा गुप्ता को महिला विंग संयोजिका तथा सुनील गुप्ता और सतीश गुप्ता को मंत्री बनाया गया।

नवनियुक्त पदाधिकारियों का उपस्थित गणमान्य लोगों द्वारा पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया। इस अवसर पर वक्ताओं ने समाज में संवाद की कमी को रिश्तों में दूरी का प्रमुख कारण बताते हुए इसे दूर करने की आवश्यकता पर बल दिया।

जिला संयोजक संजीव गुप्ता ने कहा कि जानकारी के अभाव में कई लोग उपयुक्त वैवाहिक रिश्तों से वंचित रह जाते हैं। संस्था द्वारा समय-समय पर परिचय सम्मेलन आयोजित कराए जाएंगे, जिससे समाज के लोगों के बीच आपसी संवाद बढ़ेगा और बेहतर रिश्तों का चयन संभव हो सकेगा।

वहीं अध्यक्ष राजेश गुप्ता भल्लु ने कहा कि संस्था समाज में बिखरते रिश्तों को जोड़ने और पारिवारिक कड़वाहट को दूर करने का कार्य करेगी। संरक्षक डॉ. संजीव गुप्ता एवं नवनीत गुप्ता शोंटू ने बताया कि नगर में कार्यालय स्थापित कर सभी उपजातियों के वैवाहिक रिश्तों की जानकारी एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाएगी।

बैठक में वैश्य समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए उपयोगी कदम बताया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!