बदायूंराजनीतिलोकल न्यूज़

मेंथा प्लांट और सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले सांसद आदित्य यादव, ढांढस बंधाया

मेंथा प्लांट और सड़क हादसे के पीड़ित परिवारों से मिले सांसद आदित्य यादव, ढांढस बंधाया

बदायूं। समाजवादी पार्टी के बदायूं लोकसभा क्षेत्र के सांसद आदित्य यादव ने गुरुवार को बिसौली विधानसभा क्षेत्र का सघन भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के विभिन्न गांवों का दौरा कर आम जनता और पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। सांसद ने लोगों की समस्याओं और सुझावों को गंभीरता से सुना और उनके निस्तारण का भरोसा दिया।

हादसे के शिकार परिवारों से मिलकर जताई संवेदना

भ्रमण के दौरान सांसद आदित्य यादव ग्राम सुरैनी पापड़ी पहुंचे। वहां पिछले दिनों मेंथा प्लांट हादसे में जहरीली गैस की चपेट में आने से बट्टू सिंह यादव के दो पुत्रों का आकस्मिक निधन हो गया था। सांसद ने शोकाकुल परिवार से मिलकर गहरी संवेदना व्यक्त की और दुख की इस घड़ी में हरसंभव मदद का भरोसा दिया। उन्होंने हादसे में बेहोश हुए मनवीर के जल्द स्वस्थ होने की कामना भी की।इसके बाद सांसद रामपुर के शाहबाद में हुए सड़क हादसे के पीड़ित परिवार से मिलने थाना फैजगंज बेहटा क्षेत्र के ग्राम पिसनहारी पहुंचे। यहां उन्होंने हादसे में जान गंवाने वाले खुर्शीद खां के दो मासूम बेटों के निधन पर गहरा दुख जताया। उन्होंने पीड़ित परिवार को सांत्वना दी और दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल उनकी बेटी के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की।

जनता की समस्याएं का समाधान मेरी प्राथमिकता

बिसौली क्षेत्र में कार्यकर्ताओं और आम जनमानस से संवाद करते हुए सांसद आदित्य यादव ने कहा कि क्षेत्रवासियों की समस्याओं का समाधान करना उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है। वह सदैव जनता के बीच रहकर उनकी आवाज को संसद और शासन तक मजबूती से पहुंचाते रहेंगे।इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष आशीष यादव, विधायक हिमांशु यादव, जिला उपाध्यक्ष सुनील यादव, फखरे अहमद शोवी, सुरेंद्र यादव, सतीश प्रेमी, सुरेंद्र सागर, खजाना देवी, महेंद्र प्रताप, मोर सिंह पाल और राजेंद्र गुरु सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व स्थानीय लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!