बदायूंराजनीति

बूथ अध्यक्षों के दम पर 2027 में छहों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का भाजपा का संकल्प

बूथ अध्यक्षों के दम पर 2027 में छहों विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का भाजपा का संकल्प

जनपद की छहों विधानसभा क्षेत्रों में आयोजित बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में नेताओं ने कार्यकर्ताओं को दिया संगठन मजबूत करने का संदेश

 

बदायूं। भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को जनपद की छहों विधानसभा क्षेत्रों में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन आयोजित किए। सम्मेलन में पार्टी नेताओं ने बूथ अध्यक्षों को संगठन की सबसे बड़ी ताकत बताते हुए वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में बदायूं की सभी छहों सीटों पर जीत का लक्ष्य हासिल करने का आह्वान किया।

सम्मेलनों को संबोधित करते हुए मथुरा के महापौर विनोद अग्रवाल, पूर्व जिलाध्यक्ष संदीप जैन, पूर्व महानगर अध्यक्ष डॉ. के.एम. अरोड़ा, पूर्व जिलाध्यक्ष रविंद्र राठौर, एमएलसी बहोरन लाल मौर्य, पूर्व जिलाध्यक्ष अनिल पुंडीर, भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता, सदर विधायक महेश चंद्र गुप्ता, दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह, बिल्सी विधायक हरीश शाक्य, पूर्व विधायक कुशाग्र सागर, पूर्व विधायक धर्मेंद्र शाक्य तथा वरिष्ठ नेता डीके भारद्वाज ने बूथ अध्यक्षों से घर-घर जनसंपर्क बढ़ाने, सरकार की योजनाओं को जनता तक पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर पर मजबूत करने का आह्वान किया।

 

नेताओं ने कहा कि भाजपा की चुनावी सफलता का आधार मजबूत बूथ संगठन है और बूथ अध्यक्ष पार्टी की सबसे महत्वपूर्ण कड़ी हैं। उन्होंने प्रत्येक बूथ पर सक्रिय टीम बनाने, नए मतदाताओं और लाभार्थियों से संपर्क बनाए रखने तथा नियमित संगठनात्मक गतिविधियां संचालित करने पर जोर दिया।

 

भाजपा जिलाध्यक्ष राजीव कुमार गुप्ता ने कहा कि वर्ष 2027 में बदायूं की सभी छह विधानसभा सीटों पर कमल खिलाने का संकल्प बूथ अध्यक्षों के नेतृत्व में पूरा किया जाएगा। वहीं अन्य वक्ताओं ने भी मजबूत बूथ को भाजपा की जीत की सबसे बड़ी गारंटी बताया।

 

सम्मेलन डायट ऑडिटोरियम बदायूं, भगवान दास पैलेस उझानी, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज बिसौली, सिंह ब्रदर्स मार्बल कॉर्नर दातागंज तथा प्रेम रिसॉर्ट इस्लामनगर सहित विभिन्न स्थानों पर आयोजित किए गए।

 

कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री सुधीर श्रीवास्तव, पूर्व जिला उपाध्यक्ष दुर्गेश वार्ष्णेय, जिला उपाध्यक्ष भगवान सिंह मौर्य, अनुज माहेश्वरी, जिला मंत्री विश्वजीत गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख अतेंद्र विक्रम सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
error: Content is protected !!