
नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोपी गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में भेजा गया जेल

बदायूं। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा के निर्देशन में वांछित अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना दातागंज पुलिस ने नाबालिग से छेड़छाड़ के मामले में वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, मुखबिर की सूचना पर थाना दातागंज पुलिस ने रामदीन पुत्र तोताराम, निवासी मोहल्ला छोटा परा, वार्ड नंबर-3, कस्बा एवं थाना दातागंज, जनपद बदायूं को उसकी लकड़ी की टाल से गिरफ्तार किया। आरोपी के विरुद्ध थाना दातागंज में मु0अ0सं0 250/2026 के अंतर्गत धारा 74 भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) तथा 9M/10 पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज है।
गिरफ्तार आरोपी के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। इस गिरफ्तारी अभियान में उपनिरीक्षक इन्द्रेश कुमार एवं कांस्टेबल राहुल गौतम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
पुलिस का कहना है कि महिलाओं एवं बच्चों के विरुद्ध अपराध करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।




